TheRapidKhabar

7 Best Home Remedies for Mouth Sores- मुंह के छालों से हैं परेशान ? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं राहत

7 Best Home Remedies for Mouth Sores- मुंह के छालों से हैं परेशान ? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं राहत

Best Home Remedies for Mouth Sores

Best Home Remedies for Mouth Sores- हम सभी के शरीर में कहीं भी चोट लगती है तो हमें बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है। शरीर के बाहरी हिस्सों की चोट तो कुछ दिनों में भर जाती है, लेकिन अंदरूनी चोट को ठीक होने में कुछ महीनों से लेकर सालों का समय लग जाता है।

इस दौरान हम कभी कभी अपने दर्द को बता भी नहीं पाते। इसी तरह हमारे मुंह में भी कभी कभी छाले हो जाते हैं। मुंह में छाले होने पर कभी कभी इतना दर्द होता है कि हमें कुछ भी खाने का मन नहीं करता।

Best home remedies for mouth sores

हालांकि मुंह के ये छाले एक से दो हफ्तों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन कभी कभी मुंह के छाले बार बार होने लगते हैं। इस परिस्थिति में इनका जल्द से जल्द इलाज करना बेहद जरूरी हो जाता है।

ऐसे में कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर हमें मुंह के छालों से आराम मिल सकता है। ये उपाय इतने कारगर हैं कि इनसे मुंह के छाले तो दूर होते ही हैं, दर्द में भी काफी आराम मिलता है। इस ब्लॉग पोस्ट में कुछ ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में बात की जा रही है।

Best Home Remedies for Mouth Sores- इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर मुंह के छालों से पाएं छुटकारा

नमक के पानी से गरारा करना

Best home remedies for mouth sores

गर्म पानी और नमक सूजन के साथ दर्द को कम करने में काफी उपयोगी होते हैं। इसके लिए एक कप हल्के गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक अच्छे से घोलकर दिन में कई बार गरारा करना चाहिए। इससे घाव जल्दी भरते हैं।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

नमक की तरह ही बेकिंग सोडा भी हमारे घरों में आसानी से मिल जाता है। किचेन में इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर एक दिन में कई बार गरारा करना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ryan Fernando (@ryan_nutrition_coach)


इससे हमारे मुंह में बनने वाले कई एसिड का असर कम होता है और छाले जल्दी ठीक होते हैं। आप बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद का उपयोग

6 foods to boosts lungs health

एंटी बैक्टीरियल गुणों के लिए प्रख्यात शहद हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ यह शरीर को अंदर से भी मजबूत बनाता है।

मुंह के छालों (Best Home Remedies for Mouth Ulcer) के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद को मुंह के छालों पर लगाने से दर्द में कमी आती है। दिन भर में कम से कम 2 से 3 बार शहद का उपयोग करना चाहिए।

हल्दी का यूज़

Khoon ko patla karne ke upaay

आयुर्वेद में हल्दी को बहुत ही कारगर माना गया है। हल्दी का इस्तेमाल घाव, दर्द, अंदरूनी चोट को ठीक करने में किया जाता है। इसको दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Best Home Remedies for Mouth Sores- मुंह के छालों में भी यह बेहद कारगर है। हल्दी की पर्याप्त मात्रा को एक लीटर पानी में उबालकर दिन में कम से कम 2 से 3 बार गरारा करना चाहिए। इससे मुंह के छालों में बहुत आराम मिलता है।

घी का इस्तेमाल

6 worst foods for heart health

आज के मिलावट के समय में शुद्ध घी का मिलना बहुत मुश्किल है। लेकिन यदि आपको कहीं से शुद्ध घी मिल जाता है तो आप अपने मुंह के छालों को आसानी से ठीक (Best Home Remedies for Mouth Ulcer) कर सकते हैं।

इसके लिए आपको रात में छालों पर घी को लगाकर सो जाना है। 2 से 3 दिनों तक लगातार ऐसा करने पर आपके मुंह के छाले ठीक हो जायेंगे। हां, एक बात का ध्यान जरूर रखें कि घी शुद्ध होना चाहिए। अगर आप मिलावटी घी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके मुंह के छाले बढ़ भी सकते हैं।

लौंग का तेल

Best home remedies for mouth sores

आयुर्वेद में लौंग का उपयोग कई प्रकार की दवाइयां बनाने में किया जाता है। लौंग में कई प्रकार के एंटी बायोटिक और एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के दर्द को कम करने में बहुत कारगर साबित होता है।

मुंह के छालों के लिए (Home Remedies for Mouth Ulcer) आपको लौंग के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। रुई को लौंग के तेल में भिगोकर छालों पर धीरे धीरे लगाएं। ऐसा करने पर आपको दर्द में आराम मिलेगा। हालांकि लौंग का तेल थोड़ी जलन भी पैदा कर सकता है, इसलिए लौंग के तेल को छालों पर आराम से और ध्यान से लगाएं।

नारियल का तेल

Vitamin e capsules with coconut oil uses

नारियल अपने आप में कई एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर की सूजन को भी कम करता है। साथ ही भारत में सर्दियों में नारियल तेल का बहुत इस्तेमाल होता है।

स्किन में नमी बनाए रखने में यह बहुत कारगर है। मुंह के छालों के लिए नारियल तेल को एक से दो मिनट तक छालों के ऊपर लगाना चाहिए। उसके बाद कुछ देर खाने पीने से बचना चाहिए। ऐसा कई बार करने पर मुंह के छाले ठीक होने लगते हैं।

बचें तेल मसालों वाले खाने से

जब भी मुंह में छाले (Home Remedies for Mouth Ulcer) हुए हों तो आपको तेल, मसालों से बनी चीज को खाने से बचना चाहिए। इस दौरान फास्ट फूड और खाने की तीखी चीज से भी परहेज करना चाहिए।

Things to avoid for lose weight

बहुत ज्यादा तेल और मसाले छालों को ठीक करने की बजाय और भी ज्यादा बढ़ा देंगे। इससे और भी ज्यादा दर्द हो सकता है। कभी कभी मुंह में छालों की समस्या के साथ बुखार भी होता है और खाना खाने में भी दिक्कत होती है।

ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से या किसी डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। अधिक लापरवाही बरतने पर समस्या गंभीर हो सकती है। ऊपर जितने भी उपाय बताए गए हैं, वे सभी घरेलू उपाय हैं। अगर इनको अपनाने के बाद भी आपके मुंह के छाले ठीक नहीं हो रहे तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।


इमेज क्रेडिट: Freepik

Delhivery ने की करोड़ों की डील, ईकॉम एक्सप्रेस को 1400 करोड़ में खरीदेगी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल