Oscar Awards 2025 Highlights- दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह एकेडमी अवॉर्ड 3 मार्च को भारत में टेलीकास्ट हुआ। इसे ऑस्कर भी कहा जाता है।
लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर 2025 का आयोजन किया गया। चलिए जानते हैं ऑस्कर अवॉर्ड समारोह से जुड़ी कुछ मुख्य हाइलाइट्स और खबरें।
Oscar Awards 2025 Highlights- सितारों की खूबसूरती के बीच संपन्न हुआ अकेडमी अवॉर्ड, छाया अनोरा का जादू
मुख्य हाइलाइट्स:
- “अनोरा” एक प्रमुख विजेता रही, इसने कई पुरस्कार जीते, जिसमें सीन बेकर के लिए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक शामिल हैं।
- “अनोरा” में अपनी भूमिका के लिए मिकी मैडिसन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
- “द ब्रूटलिस्ट” में अपनी भूमिका के लिए एड्रियन ब्रॉडी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
- 97वें अकादमी पुरस्कार 3 मार्च 2025 को आयोजित किए गए थे।
- लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ ऑस्कर अवार्ड।
- भारत की तरफ से अनुजा भी शॉर्ट फिल्म के लिए हुई नॉमिनेट।
- Oscars 2025 में सितारों ने Red Carpet पर बिखेरा अपनी खूबसूरती का जादू।
जानिए ऑस्कर में किसको क्या मिला
View this post on Instagram
Oscar Award 2025 की शुरुआत के साथ ही सिनेमा जगत के दर्शकों की बेकरारी दूर हो गई। ऑस्कर विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं। भारत की तरफ से इस साल कोई भी फिल्म ऑस्कर तक नहीं पहुंच पाई लेकिन भारतीय मूल की फिल्म अनुजा को लेकर लोगों में बराबर दिलचस्पी बनी हुई थी। अनुजा को हॉलीवुड फिल्म ‘आई एम नॉट अ रोबोट’ ने शॉर्ट फिल्म केटेगरी कड़ी चुनौती दी।
कॉमेडियन ने किया होस्ट
Oscar Awards 2025 Highlights- 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी फिल्मी जगत से जुड़े सितारों को सम्मान देने वाले ऑस्कर अवार्ड्स को इस बार कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन होस्ट किया।
इस अवॉर्ड का आयोजन 2 मार्च 2025 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया जिसका भारत में टेलीकास्ट 3 मार्च को सुबह 5.30 बजे से हुआ।
View this post on Instagram
इस साल भारत की तरफ से शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में एडम जे ग्रेव्स के निर्देशन में बनी ‘अनुजा’ ने अपनी जगह बनाई लेकिन ऑस्कर जीतने में सफल नहीं हो सकी।
सेलिब्रिटीज ने बिखेरा जादू
मोस्ट अवेटेड अवॉर्ड सेरेमनी 97वां एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर के शुरू होते ही सेलिब्रिटीज एक से बढ़कर एक फैशनेबल आउटफिट में अवॉर्ड समारोह में पहुंचे।
View this post on Instagram
अलग अलग और खूबसूरत ड्रेसेस में एक्टर और एक्ट्रेस ने रेड कारपेट पर अपनी ड्रेसेस के साथ खूबसूरती का जादू बिखेरा। यह समारोह न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फैशन के लिए भी बेहद अहम माना जाता है।
इस साल भी सेलेब्रिटीज ने अपने स्टाइलिश और एलिगेंट लुक्स से सभी का ध्यान आकर्षित किया जिससे यह यादगार बन गया।
जानिए ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट
- बेस्ट पिक्चर- 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर का खिताब अनोरा ने जीता है। बेस्ट पिक्चर के लिए कुल 10 फिल्मों को नॉमिनेट किया गया था जिसमें द ब्रूटलिस्ट, अनोरा, ड्यून पार्ट 2, आई एम स्टिल हेयर, निकेल ब्वय, द सब्स्टेंस, विकेड और एमिलियन पेरेज शामिल थीं।
- बेस्ट एक्ट्रेस –ऑस्कर 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल का खिताब माइकी मैडिसन को मिला। उन्होंने अनोरा के लिए ऑस्कर मिला है।
- बेस्ट डायरेक्टर- अनोरा फिल्म के लिए सेन बेकर (Sean Baker) को बेस्ट डायरेक्टर के लिए अवॉर्ड मिला। अनोरा के खाते में यह तीसरा अवॉर्ड रहा।
- बेस्ट एक्टर- 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का खिताब एड्रियन ब्रॉडी बने ने जीता है। उन्हें द ब्रूटलिस्ट के लिए यह अवॉर्ड मिला। ओपेनहाइमर स्टार किलियन मर्फी ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया।
- बेस्ट एनिमिटेड फीचर का अवॉर्ड- 2024 में रिलीज हुई फिल्म फ्लो को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इसने इनसाइड आउट 2, मेमोइर ऑफ ए स्नेल, वालेस एंड ग्रोमिट और द वाइल्ड रोबोट को पछाड़ दिया।
- बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड- ए रियल पेन मूवी के लिए किरन कल्किन (Kieran Culkin) ने बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता। मंच पर आकर उन्होंने अपने परिवार और चाहने वालों को शुक्रिया किया।
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड- इरानियन फिल्म इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। शिरीन सोहानी और हुसैन मोलायेमी ने अवॉर्ड हासिल किया और अवॉर्ड लेने के बाद अपनी खुशी जाहिर की।
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग अवॉर्ड- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर अवॉर्ड पॉल टेजवेल को गया। उन्हें फिल्म विकेड (Wicked) के लिए यह अवॉर्ड मिला।
- बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड- बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड कॉन्क्लेव ने जीता है। पीटर स्ट्रॉघन ने मंच पर आकर अवॉर्ड लिया।
- बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले अवॉर्ड- सेन बेकर को फिल्म एनोरा के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
- सब्सटेंस मूवी ने जीता ऑस्कर- बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग केटेगरी के लिए सब्सटेंस मूवी को ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमिलिया पेरेज के लिए जो सलदाना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड रिसीव करने के दौरान वह इमोशनल हो गईं।
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड एमिलिया पेरेज के गाने एल माल ने जीता है। गाने को क्रिएट करने वाले क्लेमेंट डुकोल, केमिली और जैक्स ऑडियार्ड ने मंच पर आकर अवॉर्ड लिया और अपनी खुशी जाहिर की।
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन अवॉर्ड – विकेड को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड रिसीव करने नाथन क्रॉले और ली सैंडेल्स आए। बेन स्टेलर ने मजेदार अंदाज में मंच पर बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के विजेता की घोषणा की।
- बेस्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म अवॉर्ड- बेसल एड्रा, रेचल स्जोर, हमदान बलाल, युवल अब्राहम ने बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें नो अदर लैंड के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म को चार कार्यकर्ताओं के फिलिस्तीनी-इजरायली समूह द्वारा बनाई गई थी।
- बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड- बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा ने जीता। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण मोली ओब्रियन और लीजा रैमिंगटन ने किया है। उन्होंने अपनी सारी फीमेल टीम को यह अवॉर्ड संबोधित किया है।
- बेस्ट विजुअल एफेक्ट अवॉर्ड- बेस्ट विजुअल एफेक्ट के लिए पॉल लैंबर्ट, स्टीफन जेम्स, रेस सालकोम्ब और गेर्ड नेफ्जर को ड्यून पार्ट 2 के लिए अवॉर्ड मिला।
- बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड- बेस्ट इंटरनेशन फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड ब्राजील की फिल्म आई एम स्टिल हेयर (lam Still Here) को मिला।
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड द ब्रूटलिस्ट को गया। लॉल क्राउली ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अपने नाम किया।
View this post on Instagram
डायरेक्टर्स हुए परेशान
इन द शैडो ऑफ द साइप्रेस के निर्देशक हुसैन और शिरीन ने ऑस्कर लेने के दौरान बताया कि वह अवॉर्ड फंक्शन से तीन घंटे पहले ही लॉस एंजेलिस पहुंचे हैं। उन्हें एक दिन पहले तक वीजा नहीं मिल रहा था जिसके चलते दोनों बहुत परेशान थे और ऑस्कर अवॉर्ड में पहुँचने की उम्मीद कम ही थी।
द ब्रूटलिस्ट स्टार ने किया लिप किस
View this post on Instagram
द ब्रूटलिस्ट स्टार एड्रियन ब्रॉडी रेड कारपेट पर आते ही छा गए। पैपराजी को पोज देने के बाद वह एक हॉलीवुड एक्ट्रेस को लिप किस करते हुए दिखे।
अवार्ड्स की शुरुआत ऑस्कर होस्ट कॉनन ओब्रायन ने अपने शुरुआती मोनोलॉग के साथ की, जिसमें उन्होंने बेस्ट पिक्चर के लिए नॉमिनेट होने वाली फिल्मों को इंट्रोड्यूस किया।
View this post on Instagram
अनोरा ने ऑस्कर में रचा इतिहास
अनोरा को बेस्ट फिल्म एडिटिंग का भी ऑस्कर अवॉर्ड मिला। किल बिल मूवी स्टार डैरिल हैना ने सेन बेकर को अवॉर्ड दिया। अमेरिकन रैपर, सिंगर डोजा कैट और रे ने 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफिल में चार-चांद लगा दिया।
View this post on Instagram
फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को दिया गया सम्मान
लॉस एंजेलिस के फायर डिपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को ऑस्कर के मंच पर इनवाइट कर उन्हें सम्मानित किया गया। सारे सेलिब्रिटीज ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं।
कॉनन ने उन्हें हीरो बताया। मालूम हो कि कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगी थी और कई सेलिब्रिटीज को भी अपनी प्रॉपर्टी से हाथ धोना पड़ा था।
ऑस्कर का हुआ समापन
अनोरा के पांचवें ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के साथ इस साल का 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स का समापन हुआ। फिल्म की टीम ने मंच पर आखिरी बार अपनी खुशी जाहिर की।
इमेज सोर्स : Twitter & Instagram
दुनिया के खूबसूरत म्यूजियम जो अपनी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के लिए हैं फेमस
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।