TheRapidKhabar

Top 10 Most Dangerous Roads in the World- दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे जिन पर सफर करना है बेहद खतरनाक !!

Top 10 Most Dangerous Roads in the World- दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे जिन पर सफर करना है बेहद खतरनाक !!

Top 10 Most Dangerous Roads in the World

Top 10 Most Dangerous Roads in the World- किसी भी देश के विकास में सड़कों का अहम योगदान होता है। लेकिन जब ये ही सड़कें पहाड़ों के बीच से गुजर रही हों या बहुत ही कम जगह में बनाई गई हों तो इन सड़कों पर चलना किसी खतरे से कम नहीं होता।

पहाड़ियों के बीच से या सुनसान रास्तों से होकर गुजरने वाली इन सड़कों पर चलना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं होता। ये खतरनाक सड़कें ड्राइवर को एक अलग ही रोमांच का अनुभव कराती हैं।

Top 10 most dangerous roads in the world

इस पोस्ट में हम दुनिया की कुछ ऐसी ही खतरनाक सड़कों के बारे में जानेंगे जो अपने पहाड़ी रास्तों के साथ साथ काफी लंबी भी हैं। इन सड़कों से गुजरने पर आप कई अलग अलग देशों की यात्रा भी कर सकते हैं।

Top 10 Most Dangerous Roads in the World- दुनिया के सबसे खतरनाक हाईवे जिन पर सफर करना है बेहद खतरनाक

Top 10 most dangerous roads in the world

गुओलियांग टनल, चीन

चीन के बेहद खतरनाक और ऊंचे पहाड़ों में से एक ताइहांग के पहाड़ों में बनी यह टनल रोड ट्रैवल प्रेमियों के लिए अजूबे से कम नहीं है। इस सड़क को चीनी ग्रामीणों ने बनाया है। इस रोड की चौड़ाई कहीं पर बहुत ही कम है तो कहीं पर बेहद खतरनाक मोड़ भी है।

अत्यधिक ऊंचाई पर बनी इस रोड पर अक्सर साइकिल सवारों को ही देखा जाता है। इसे चीन की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक माना जाता है। इसकी कुल लंबाई 2 किलोमीटर से भी कम बताई जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Plain Travel 🏝 (@plain.travel)

डाल्टन हाइवे, अलास्का (यूएसए)

ठंडे टेंपरेचर के लिए प्रसिद्ध अलास्का का यह हाइवे बहुत ही सुनसान रहता है। अलास्का के बेहद ठंडे इलाकों से गुजरने वाली इस सड़क को ट्रक ड्राइवर्स को ध्यान में रख कर ही बनाया गया है। इस हाइवे पर अधिकतर जगहों पर मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता।

Top 10 Most Dangerous Roads in the World- ऐसे में किसी विपरीत परिस्थिति में यहां मदद मिलना बेहद मुश्किल होता है। डाल्टन हाइवे की कुल लंबाई 414 मील से भी लंबी है। इसीलिए इस रास्ते पर चलने वाले लोग अपने साथ जरूरत की सभी चीजें साथ लेकर ही चलते हैं।

नॉर्थ युंगास रोड, बोलीविया

अपने संकरे रास्तों, ऊंची नीची ढलानों और खतरनाक मोड़ों की वजह से इसे डेथ रोड भी कहा जाता है। इस रोड पर सफर करना मतलब अपनी जान जोखिम में डालना है। घने कोहरे, कच्ची सड़कों के साथ साथ बेहद खतरनाक मोड़ की वजह से इस रोड पर अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद ये रोड लोगो के बीच बेहद पॉपुलर हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @archnemesees


बोलीविया की इस रोड पर कहीं एकदम से सीधी चढ़ाई है तो कहीं 500 से 600 मीटर की ढलान मौजूद है। अपने इन्हीं खतरनाक रास्तों की वजह से इसे दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में शामिल किया गया है।

स्किपर्स केन्यॉन रोड, न्यूजीलैंड

नेचर लवर्स के बीच पॉपुलर न्यूजीलैंड बहुत ही सुंदर देश है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। इसके बीच ही अपनी खतरनाक ढलानों और बेहद पतले रास्तों के लिए प्रसिद्ध स्किपर्स रोड मौजूद है। लगभग 140 साल पहले इसे माइनर्स द्वारा बनाया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sherman Chen (@siyuan79)


यह रोड इतनी खतरनाक है कि जो भी वाहन इस रास्ते पर जाते हैं, उनका इंश्योरेंस कंपनियां नहीं करती। क्योंकि वाहनों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। न्यूजीलैंड की यह सड़क हेयरपिन की बनावट वाली बेहद ऊंचे और नीचे ढलानों के साथ रास्ते को बहुत ही मुश्किल बनाती है। (Top 10 Most Dangerous Roads in the World)

ट्रांसफागरासन हाइवे, रोमानिया

रोमानिया में स्थित इस बेहद घुमावदार रोड को “रोड टू द स्काई” के नाम से भी जाना जाता है। ऊंची नीची ढलानों और घुमावदार रास्तों के बीच यह सड़क कार्पेथियन पहाड़ों के बीच से होकर गुजरती है। कई जगहों पर इस सड़क के किनारों पर गहरी खाई है, जो यहां की यात्रा का रोमांच बढ़ा देती है।

इस हाइवे से होकर जब आप पहाड़ी की छोटी पर पहुंचते हैं तो वहां मौजूद अल्पाइन लेक का नजारा देखने लायक होता है। खतरनाक सड़क को पार करके छोटी से प्रकृति की अदभुत खूबसूरती देखने लायक होती है।

जोजिला दर्रा, लद्दाख, भारत

लेह – लद्दाख और कश्मीर के बीच से गुजरता हुआ जोजिला दर्रा समुद्र तल से लगभग 11 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जोजिला दर्रा मुख्य रूप से लद्दाख को कश्मीर से जोड़ता है। बहुत अधिक ऊंचाई, बर्फीले क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली इस सड़क को भारत की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक माना जाता है।

बेहद खतरनाक और हिमालय के बर्फीले क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली इस सड़क की बहुत अहमियत है। लगभग 5.5 मील से भी लंबी इस सुनसान सड़क पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by manu_1942_ (@friendsandtravel_)


Top 10 Most Dangerous Roads in the World- इन खतरों के बावजूद बाइकर्स और पर्वतारोही यहां आते हैं और जोजिला दर्रे को पार करने का जोखिम उठाते हैं। यहां के रास्तों को ठंड और बर्फबारी के समय बंद कर दिया जाता है।

स्टेल्वियो पास, इटली

वैसे तो यूरोप के पहाड़ों में कई खतरनाक सड़कें मौजूद हैं। लेकिन इटली के स्टेल्वियो दर्रे की सड़कें बेहद खतरनाक और घुमावदार हैं। स्विट्जरलैंड के बॉर्डर से जुड़ा यह दर्रा अपनी घुमावदार हेयरपिन सड़कों के लिए प्रसिद्ध है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elliot Bulger (@yourcarbyelliot)


लगभग 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित स्टेल्वियो पास की सड़के यूरोप की सबसे ऊंची पक्की सड़कों में से एक हैं। सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों के मौसम में यहां सैलानियों की काफी भीड़ इकठ्ठा होती है। इतनी ऊंचाई से प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखने का रोमांच शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

कोलिमा हाइवे, रूस

रूस के पूर्व में स्थित लगभग 2 हजार किलोमीटर लंबे इस हाइवे को “रोड ऑफ बोन्स” भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब यह सड़क बनाई जा रही थी तो जिन मजदूरों ने इस सड़क को बनाया था, उनके शरीर को इस सड़क के किनारों पर हो दफना दिया गया है।


बेहद बर्फीले क्षेत्र से गुजरने के कारण इस सड़क को पार करना बेहद मुश्किल और जोखिम भरा है। कोलिमा हाइवे के आस पास सर्दियों में टेंपरेचर –50°C (माइनस) से भी नीचे चला जाता है जिससे यहां नेटवर्क भी मुश्किल से ही मिल पाता है। खतरनाक यात्रा करने वाले सैलानियों के बीच यह जगह बेहद पॉपुलर है।

तारोको जॉर्ज रोड, ताइवान

यह सड़क ताइवान के फेमस तारोको नेशनल पार्क से होकर गुजरती है। इसकी वजह से इस रास्ते पर प्रकृति के सुंदर नजारों का मजा लिया जा सकता है। ताइवान के हुलिएन काउंटी के पास से और पहाड़ों को काटकर बनाए गए सुंदर रास्तों पर सफर करने का अलग ही अनुभव है।

कहीं कहीं पर तो रास्ते इतने संकरे और घुमावदार हैं कि एक बार में एक ही वाहन आ जा सकता है। पहाड़ों से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर चट्टानों के गिरने और लैंडस्लाइड होने का खतरा हमेशा बना रहता है।


पिछले साल 2024 में आए भीषण भूकंप के कारण इस सड़क की मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए कुछ जगहों पर इसे अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। अगर आप पहाड़ी इलाकों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस सड़क की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

हाना हाइवे (रूट 360), यूएसए

अमेरिका के हवाई द्वीप के तट के साथ फैला हाना हाइवे लगभग 100 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा है। इस हाइवे (रूट 360) पर 600 से भी ज्यादा घुमावदार और खतरनाक मोड़ हैं, जिन पर ड्राइविंग करना किसी खतरे से कम नहीं है। (Top 10 Most Dangerous Roads in the World)

Top 10 most dangerous roads in the world

इसके अलावा हाना हाइवे पर सिंगल लेन के 50 से भी ज्यादा पुल मौजूद हैं। इन पुलों पर ड्राइविंग करते समय बहुत ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है। हाना हाइवे पर आप कई खूबसूरत स्थानों को भी देख सकते हैं। इनमें ट्विन फॉल्स, गार्डन ऑफ ईडन, स्टेट पार्क और समुद्री तटों और पुलों की रोमांचक यात्रा कर सकते हैं।

इन प्रमुख खतरनाक सड़कों के अलावा और भी बहुत सी ऐसी सड़कें हैं जो पहाड़ियों के किनारों के अलावा ऊंची नीची ढलानों पर स्थित हैं। इनमें कराकोरम हाइवे–पाकिस्तान, हालसेमा हाइवे–फिलीपींस, ट्रांस साइबेरियन हाइवे–रूस, खारदुंग ला पास–भारत, कर्नाली हाइवे–नेपाल के अलावा यूएसए के मिलियन डॉलर हाइवे और नॉर्वे का ट्रॉलेस्टिजन हाइवे विश्व प्रसिद्ध हैं। रोमांच भरे सफर के लिए इन सभी खतरनाक सड़कों की यात्रा की जा सकती है।


इमेज क्रेडिट: Instagram

सर्दियों में सुबह नाश्ते में इन 8 चीजों का सेवन जरूर करें

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल