TheRapidKhabar

Top 5 Highest Grossing Bollywood Movies Of 2024: सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड की 5 फिल्में।

Top 5 Highest Grossing Bollywood Movies Of 2024: सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड की 5 फिल्में।

Highest Grossing Bollywood Movies Of 2024

Highest Grossing Bollywood Movies Of 2024: आज हम 2024 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म के बारे में बात करेंगे 2024 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं गया है। क्योंकि 2024 में बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो गई है वहीं छोटी फिल्मों ने ज्यादा कमाई की हैं। लेकिन बड़ी फिल्मों ने उतना कलेक्शन नहीं किया जितना कि सबने उम्मीद किया था।

अगर हम 2023 से कंपेयर करें तो 2023 में दो फिल्मों ने हजार करोड़ और करीब 4 फिल्मों ने 400 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। वही 2024 की बात करे तो 2024 में सिर्फ एक ही फिल्म है जो 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाई हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की पांच फिल्मों के बारे में जिन्होंने 2024 में सबसे ज्यादा कमाई की है।

Highest Grossing Bollywood Movies Of 2024: साल 2024 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में।

1.शैतान

Highest grossing bollywood movies of 2024

जैसा कि आप सब जानते हैं कि 2024 में अजय देवगन की टोटल पांच फिल्म रिलीज हुई थी। शैतान ,मैदान ,औरों में कहां दम था, सिंघम अगेन और नाम लेकिन इन पांच लोगों में से सिर्फ एक ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल पाई थी। और फिल्म का नाम था शैतान।

शैतान फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था।और ये गुजराती सुपरहिट फिल्म वश की रीमेक थी ।शैतान फिल्म को काफी पसंद किया गया था। जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ 21 लाख की ओपनिंग की थी। ये फिल्म अपने फर्स्ट वीक में 81.50 करोड़ कलेक्शन किया था और लाइफ टाइम में 149 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

शैतान का ग्रॉस कलेक्शन 178 करोड़ है वही ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 33 करोड़ की कमाई की है। तो शैतान ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 211 करोड़ का कलेक्शन किया था फिल्म का बजट करीब 65 करोड़ था तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

2.फाइटर

Highest grossing bollywood movies of 2024
इमेज क्रेडिट: imdb

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फाइटर एक एक्शन मूवी थी। जिसे काफी बड़े लेवल पर शूट किया गया था। पर सिद्धार्थ आनंद और रितिक रोशन की ये फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पाई । जहां सिद्धार्थ आनंद की पिछले दोनो फिल्मों ने 50 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग की थी।

वही फाइटर ने सिर्फ 24.50 करोड़ की ओपनिंग की थी इस फिल्म ने अपने फर्स्ट वीक में 141 करोड़ कलेक्शन किया था। ग्रॉस कलेक्शन 245 करोड़ है वही ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 100 करोड़ की कमाई की थी।

तो फाइटर ने लाइफ टाइम में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 345 करोड़ का कलेक्शन किया हैं।तो देखा जाए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज गई है।

3.सिंघम अगेन

Highest grossing bollywood movies of 2024

2024 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक सिंघम अगेन भी इस लिस्ट में है क्योंकि इस फिल्म ने बाकी फ्लॉप फिल्मों के मुकाबले अच्छी कमाई की है। सिंघम अगेन इसलिए फ्लॉप है कि क्योंकि इस फिल्म ने अपने बजट और लोगों की उम्मीद से काफी कम कमाई की है।

इस फिल्म ने 44 करोड़ की ओपनिंग की थी। फर्स्ट वीक में 186 करोड़ 60 लाख का कलेक्शन किया था वही लाइफटाइम में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 268 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था वही ग्रॉस कलेक्शन 317 करोड़ है। ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 73 करोड़ फिल्म ने कमाई की है।

4. भूल भुलैया 3

Highest grossing bollywood movies of 2024

दिवाली 2024 में एक अकेले कार्तिक आर्यन ने बड़े-बड़े कलाकारों से भी ये फिल्म सिंघम अगेन को भी बीट कर दिया था। जहां सिंघम अगेन ने 44 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं भूल भुलैया 3 ने 36 करोड़ 50 लाख की ओपनिंग की थी।

लेकिन भूल भुलैया हॉरर कॉमेडी कॉन्टेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और इस फिल्म ने फर्स्ट वीक में 169 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं लाइफ टाइम में 284 करोड़ का नेट किया कलेक्शन किया था।

भूल भुलैया 3 का ग्रॉस कलेक्शन 335 करोड़ है वही ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 90 करोड़ का की कमाई की थी तो भूल भुलैया 3 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 424 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट सिर्फ 150 करोड़ था। तो देखा जाए तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई थी।

5. स्त्री 2

Highest grossing bollywood movies of 2024

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म को काफी पसंद किया गया था और स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड को बीट कर दिया था ये सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म थी। जिसने अपने पहले दिन 55 करोड़ 50 लाख की ओपनिंग की थी।

फर्स्ट वीक में 308 करोड़ का कलेक्शन किया था और लाइफ टाइम में 627 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। ग्रॉस कलेक्शन 740 करोड़ है वही ओवरसीज बॉक्स ऑफिस से 134 करोड़ कमाई की थी स्त्री 2 वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 874 करोड़ का कलेक्शन किया है स्त्री 2 का बजट 120 करोड़ का है तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो गई थी।

Image: Twitter

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल