TheRapidKhabar

List of The Different Generations- जेन जी, जेन एक्स या जेन अल्फ़ा की तरह क्या होगी नई जेनेरशन ! जानिये पूरी डिटेल

List of The Different Generations- जेन जी, जेन एक्स या जेन अल्फ़ा की तरह क्या होगी नई जेनेरशन ! जानिये पूरी डिटेल

List of The Different Generations

List of The Different Generations- नया साल 2025 शुरू हो चुका है। इस नए साल के साथ ही एक नई जेनरेशन यानि पीढ़ी की शुरुआत भी हो चुकी है। अभी तक हमने जेन जी, जेन अल्फा और बेबी बूमर्स जैसे शब्दों को सुना है जो अलग अलग जेनरेशन का प्रतीक हैं।

अब 2025 से जो भी लोग पैदा होंगे उन्हें एक नई जेनरेशन से जाना जाएगा। 1 जनवरी 2025 के बाद से पैदा होने वाले लोगों को जेनरेशन बीटा कहा जायेगा। ऐसे में हम सभी को पिछली सभी जेनरेशन के बारे में जरूर जानना चाहिए। इस पोस्ट में नई पीढ़ी के अलावा अभी तक की सभी जेनरेशन के बारे में बताया गया है।

List of The Different Generations- जेन जी, जेन एक्स या जेन अल्फ़ा की तरह क्या होगी नई जेनेरशन !

List of the different generations

प्रत्येक जेनरेशन का अलग अलग नाम रखने का चलन वर्ष 1900 से शुरू हुआ। शुरुआत में यह बहुत ही कम पॉपुलर था लेकिन कंप्यूटर और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के बाद लोगों के बीच जेन जी और जेन अल्फा जैसे शब्दों की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई और आज के इस टेक्नोलॉजी युग के बच्चों और युवाओं में इन शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है।

GI Generation (महान पीढ़ी)

वर्ष 1901 से 1927 के बीच पैदा हुए लोगों को इस पीढ़ी में शामिल किया जाता है। इस सबसे पुरानी जेनरेशन ने परिवार को विशेष महत्व दिया और साथ में बहुत लंबा समय गुजारा। इस जेनरेशन के लोगों में कड़ी मेहनत, धैर्य बहुत था। इसी गुणों के कारण यह सबसे महान जेनरेशन कहलाती है।

Silent Generation (साइलेंट जेनरेशन)

विश्व युद्ध और डर की वजह से इस जेनरेशन के लोगों को शांत प्रवृत्ति कहा गया। वर्ष 1928 से 1945 के बीच जन्मे लोगों ने सेकेंड वर्ल्ड वॉर के साथ साथ आर्थिक मंदी को नजदीक से देखा। जिसके कारण इस जेनरेशन के लोगों ने एक रास्ते पर चलने और जिम्मेदारी को ज्यादा महत्व दिया।

इस जेनरेशन के लोगों की सोच थी कि पहले से बने बनाए एक रास्ते पर चलने में ही भलाई है। उन्होंने नया रास्ता खोजने या बनाने के बारे में सोचा भी नहीं। एक तरफ जहां विश्व के कई देशों के बीच विश्व युद्ध चल रहा था तो वहीं भारत में इस पीढ़ी के समय में कई ऐसे आंदोलन हुए जिसमें लड़ाई झगड़े को प्राथमिकता नहीं दी गई। कुछ युवा क्रांतिकारियों ने ही अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करते हुए हिंसा को अपनाया।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

REJOES SECOND HAND (@rejoes.nl) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Baby Boomers (बेबी बूमर्स)

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जब पूरे विश्व में विकास हो रहा था, ऐसे समय में पैदा हुए लोगों को बेबी बूमर्स के नाम से जाना गया। ये वर्ष 1946 से 1964 के बीच पैदा हुए थे। इस दौरान पैदा हुए लोगों ने कई महत्वपूर्ण परिवर्तनों को देखा। इन्होंने आर्थिक मंदी के बाद होते विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेबी बूमर्स की वजह से ही पूरी दुनिया में विकास की शुरुआत हो सकी।

Gen X (जेनरेशन एक्स)

टेक्नोलॉजी की शुरुआत में जन्म लेने वाले लोगों को Gen X कहकर बुलाया जाता है। इनकी जेनरेशन वर्ष 1965 से 1980 तक मानी जाती है। जहां पहले की जेनरेशन एनालॉग और धीमी रफ्तार वाली जिंदगी में खुश थी तो जेन एक्स ने खुद को डिजिटल दुनिया में ढालना शुरू कर दिया था। इस समय लोग टेक्नोलॉजी पर एक्सपेरिमेंट करने लगे थे जिससे जिंदगी को आसान बनाया जा सके।

List of the different generations

Millennials (मिलेनियल्स)

मिलेनियल्स जिन्होंने एक बेहतरीन बचपन देखा। इन्होंने आस पास टेलीविजन और इंटरनेट का धीमा लेकिन बढ़ता हुआ उपयोग भी देखा। सही मायनों में ये मिलेनियल्स ही हैं जिन्होंने किताबों की दुनिया का भी अहसास किया और आज टेक्नोलॉजी वाली भागदौड़ भरी जिंदगी में भी खुद को ढाल रहे हैं।

मिलेनियल्स ने अपने समय में एक्सपीरियंस को बहुत ज्यादा अहमियत दी। इन्होंने 90 के दशक की भयंकर मंदी को भी देखा, जिसकी वजह से लाखों लोगों की जॉब भी गई। लेकिन इनके बीच भी मिलेनियल्स ने समय के अनुरूप खुद को ढाल लिया।

तूफान के साथ भारी बरसात के कारण डूबा सऊदी अरब, रेड अलर्ट जारी

Gen Z (जेन जी)

जब इंटरनेट तेजी से बढ़ रहा था, उसी समय में पैदा हुए लोगों को Gen Z (जेन जी) कहा गया। वर्ष 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए लोगों के बीच इंटरनेट और सोशल मीडिया बहुत तेजी से फैला। इस समय पूरे विश्व में इंटरनेट का प्रसार बहुत तेज हो रहा था, जिसका जेन जी ने फायदा भी उठाया।

Gen Alpha (जेन अल्फा)

अलग अलग कई प्रकार के गैजेट्स से घिरे हुए जेन अल्फा ने शुरू से ही टेक्नोलॉजी के बीच खुद को पाया है। आपको बता दें कि वर्ष 2013 से 2025 के बीच जन्में लोगों को जेनरेशन अल्फा कहकर बुलाया जाता है। टेक्नोलॉजी के साथ ही इस जेनरेशन को सबसे पढ़ा लिखा भी कहा जा सकता है।

List of the different generations

वर्ष 2013 से 2025 के बीच के समय में विज्ञान ने काफी उन्नति कर ली है। इस दौरान इंटरनेट और सोशल मीडिया का बोलबाला है। ऐसे में जेन अल्फा कई तरह की इलेक्ट्रिक डिवाइस और टेक्नोलॉजी गैजेट से घिरे रहते हैं। इस जेनरेशन के समय में ही कोविड जैसी भयंकर महामारी पूरे विश्व में फैली। वहीं सबसे ज्यादा पॉल्यूशन भी Gen Alpha के समय में हुआ।

Gen Beta (जेनरेशन बीटा)

अब जब 2025 शुरू हो चुका है और इस समय एआई और रोबोटिक्स जैसी टेक्नोलॉजी तेजी से फैल रहीं है, तो इस साल से पैदा होने वाले लोगों को एक नया नाम दिया गया है। वर्ष 2025 से वर्ष 2039 के बीच पैदा होने वाले लोगों को जेन बीटा कहा जाएगा।

इस दौरान एआई, मशीन लर्निंग के साथ साथ अलग अलग टेक्नोलॉजी का विकास होने के कारण इंसानों की मशीन और रोबोट पर हद से ज्यादा निर्भरता बढ़ जाएगी। इस पीढ़ी के लोगों को बिना इंटरनेट और स्मार्ट गैजेट्स के अपना समय बिताने में बहुत ज्यादा परेशानी होगी।


इमेज क्रेडिट: Freepik

2025 के जनवरी को सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगे ये साउथ की चार फिल्में

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To