ISRO Set To Launch SpaDeX Mission: भारतीय अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी यानी इसरो नए साल 2025 से पहले एक महत्वपूर्ण स्पेस मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन का नाम स्पेडेक्स (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) है।
इस लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसरो के मुताबिक स्पेडेक्स (SpaDex) को PSLV–C60 रॉकेट के जरिए 30 दिसंबर को रात 10 बजे के लगभग श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।
ISRO Set To Launch SpaDeX Mission: इसरो आज लॉन्च करेगा स्पेडेक्स मिशन
क्या है SpaDeX मिशन
इसरो के मुताबिक स्पेडेक्स मिशन में दो या दो से अधिक सैटेलाइट को डॉक या अनडॉक किया जा सकता है। अभी तक यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के ही पास है। मिशन सक्सेस होने पर भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा जिसके पास यह उन्नत टेक्नीक हो जाएगी।
View this post on Instagram
बहुत जरूरी है SpaDeX मिशन
भारत के लिए स्पेडेक्स बहुत ही जरूरी और अहम है। इसकी मदद से भारत आने वाले समय में अपना खुद का स्पेस स्टेशन बना सकता है। साथ ही विभिन्न ग्रहों और उपग्रहों पर मानव रहित विमान भेजकर जानकारी भी जुटा सकता है।
इसरो के इस SpaDex मिशन की मदद से सैटेलाइट की मरम्मत करने, उसमें फ्यूल भरने आदि का काम बहुत ही आसानी से किया जा सकेगा। इस मिशन की सफलता के बाद भारत बहुत ही आसानी से चंद्रमा पर उतर सकता है।
🎉 Launch Day is Here! 🚀
Tonight at precisely 10:00:15 PM, PSLV-C60 with SpaDeX and innovative payloads are set for liftoff.
SpaDeX (Space Docking Experiment) is a pioneering mission to establish India’s capability in orbital docking, a key technology for future human… pic.twitter.com/147ywcLP0f
— ISRO (@isro) December 30, 2024
होगा लाइव टेलीकास्ट
SpaDeX मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसरो की तरफ से इस मिशन का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। इसे 30 दिसंबर को रात 9:30 बजे से देखा जा सकता है। लाइव टेलीकास्ट को आप इस लिंक से देख सकते हैं –
लाइव लिंक – SpaDeX मिशन
दो उपग्रह होंगे लॉन्च
इसरो के स्पेडेक्स मिशन के अंतर्गत PSLV–C60 रॉकेट अपने साथ 2 मेन पेलोड SDX 1 और SDX 2 को अंतरिक्ष में ले जाएगा। इन मुख्य पेलोड के साथ 24 मीडियम पेलोड भी अंतरिक्ष में जायेंगे।
View this post on Instagram
वैज्ञानिकों किने टीम ने बताया कि इस मिशन में पृथ्वी से लगभग 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर इन दोनों पेलोड को डॉक और अनडॉक करना ही इस मिशन का मुख्य लक्ष्य है। दोनों पेलोड में बहुत ही पावरफुल कैमरा और सेंसर्स लगे हुए हैं। ये पूरी प्रक्रिया को मॉनिटर करना का काम करेंगे।
भारतीय अंतरिक्ष स्पेस एजेंसी (इसरो) को SpaDex मिशन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
इमेज सोर्स: Twitter & Instagram
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।