TheRapidKhabar

Attack On Arvind Kejriwal In Delhi: अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला, जानें पूरी खबर

Attack On Arvind Kejriwal In Delhi: अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला, जानें पूरी खबर

Attack On Arvind Kejriwal In Delhi

Attack On Arvind Kejriwal In Delhi: दिल्ली की बात करते ही प्रदूषण की बात होने लगती है लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर मिल रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। केजरीवाल के ऊपर हमलावर ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की है।

Attack On Arvind Kejriwal In Delhi: अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला

Attack on arvind kejriwal in delhi

क्या है पूरी खबर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के लिए एक पदयात्रा में शामिल थे। इसी बीच पदयात्रा की भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने पूर्व सीएम केजरीवाल के ऊपर एक लिक्विड फेंकने की कोशिश की।

पुलिस ने हमलावर को पकड़ा

घटना के तुरंत बाद ही सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। हालांकि इसी बीच ग्रेटर कैलाश में मौजूद भीड़ ने हमला करने वाले व्यक्ति को बुरी तरह से पीट दिया।

वीडियो हो रहा है वायरल

ग्रेटर कैलाश की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें केजरीवाल को मारने की कोशिश करता एक व्यक्ति दिख रहा है।

आप ने लगाया बीजेपी पर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हुई इस घटना पर आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को जलाने और गंभीर रूप से घायल करने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से इस घटना के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई, जिसमें केजरीवाल के ऊपर हमले के लिए बीजेपी को निशाना बनाया गया।

पहले भी हो चुके हैं हमले

आपको बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के ऊपर यह कोई पहला हमला नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई बार हमला किया जा चुका है, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी की वजह से केजरीवाल हर बार बाल बाल बचें हैं।

बस मार्शल है हमलावर

पुलिस की जांच में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमले का आरोपी एक बस मार्शल है। दिल्ली पुलिस अभी मामले की पूरी छानबीन कर रही है।

यदि पूर्व सीएम के ऊपर इस तरह से हमले हो सकते हैं तो दिल्ली की आम जनता का क्या होगा। ऐसे में सरकार और पुलिस की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस तरह से हमले होने से आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती।


इमेज सोर्स: Twitter 

श्रावस्ती में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल