Hemant Soren Oath Ceremony News: झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने शानदार जीत दर्ज अपने नाम कराने के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर हेमंत सोरेन नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण करेंगे।
बताया जा रहा है की हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह में नई सरकार के लिए शपथ लेंगे। ऐसे में इस शपथ ग्रहण समारोह (Hemant Soren Oath Ceremony) में कई पक्ष-विपक्षीय दलों के बड़े नेता भी शामिल होंगे। चलिए जान लेते हैं कौन-कौन से बड़े नेता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नई सरकार की गठन के शपथ ग्रहण समारोह (Hemant Soren Oath Ceremony) में शामिल होने वाले हैं।
Hemant Soren Oath Ceremony News: कौन-कौन से बड़े नेता हो रहे शामिल?
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। 28 नवंबर की तारीख को हेमंत सोरेन नई सरकार का शपथ ग्रहण (Hemant Soren Oath Ceremony) करेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह (Hemant Soren Oath Ceremony) में कई विपक्षीय दल के बड़े नेता जैसे की तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, और लेफ्ट के नेता दीपांकर भट्टाचार्य जैसे बड़े नेता शामिल होंगे।
बिना मेकअप के खूबसूरत कैसे दिखें?
JMM गठबंधन की शानदार जीत।
समस्त झारखण्डवासियों को जोहार,
आइए, साथ चलकर हम सोना झारखण्ड के निर्माण का संकल्प लें।
जय संविधान!
जय लोकतंत्र!जय झारखण्ड! pic.twitter.com/0uwet4t90f
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 23, 2024
झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन ने विधानसभा की 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज करके बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। तो वहीं भाजपा के एनडीए को सिर्फ 24 सीटें मिली। ग़ौरतलब है कि JMM ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीती।
कांग्रेस ने 16 सीटें, RJD ने 4 सीटें, भाकपा ने 2 सीटें वहीं भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। हेमंत सोरेन ने इस जीत के लिए झारखंड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ये लोकतंत्र की परीक्षा थी जिसमें हम सफल रहे, मैं जनता के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करता हूं!”
“मैया सम्मान योजना” बनी हेमंत सोरेन की जीत का आधार।
महामहिम से मिलकर INDIA गठबंधन सरकार गठन के लिए सभी विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। pic.twitter.com/OW287x8qWV
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 24, 2024
आपको बता दे झारखंड सरकार की मैया सम्मान योजना ने इस चुनाव में JMM गठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के लिए आपको बता दे इस योजना के तहत 18 से 50 साल की आयु वर्ग की महिलाओं को ₹1000 कि वित्त सहायता दी जा रही है और चुनाव के दौरान गठबंधन ने इसे ₹2500 प्रतिमाह करने का वादा किया है। वर्तमान में लगभग 57 लाख महिलाएं इस योजना का पूरा-पूरा लाभ भी उठा रही हैं।
Image: Twitter
संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुआ बवाल!!
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।