Best Winter Fruits and Their Health Benefits: सर्दी का मौसम सुस्ती और आलस भरा होता है। ऐसे में लोग इस मौसम में अपनी सेहत का बराबर ध्यान नहीं रखते। अधिकतर लोग तो सर्दियों में नाममात्र के लिए ही एक्सरसाइज करते हैं। इससे उनको स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियां होने के साथ साथ इम्यूनिटी भी कमजोर होती है।
इम्यूनिटी कमजोर होने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहे हैं जिनको सर्दियों के मौसम में खाने से शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी तो पूरी ही होती है, साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।
Best Winter Fruits and Their Health Benefits: इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सर्दियों में खाएं ये फल
संतरा (Orange)
विटामिन सी और फाइबर से भरपूर संतरा सर्दियों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर आपको बहुत थकान महसूस होती है तो आपको संतरे का सेवन जरूर करना चाहिए। संतरे में विटामिन सी और फाइबर के अलावा इम्यूनिटी स्ट्रांग करने वाले कई अन्य तत्व भी पाए जाते हैं।
इनसे शरीर का मेटाबॉलिज्म तो मजबूत होता ही है। साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
अंगूर (Grapes)
Best Winter Fruits and Their Health Benefits: अक्सर लोग वजन घटाने के लिए अंगूर का सेवन करते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में अंगूर शरीर में पानी की कमी को दूर करके हाइड्रेटेड बनाए रखता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाती और हम दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं।
सेब (Apple)
सेब को डॉक्टर्स रोज खाने की सलाह देते हैं। रोज एक सेब खाने से हमारे शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे बीमार होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके अलावा सेब में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करते हैं।
सर्दियों के अलावा हर मौसम में यदि संभव हो तो एक सेब या सेब के 4 से 5 टुकड़े जरूर खाने चाहिए। आप चाहें तो सेब का जूस भी पी सकते हैं।
कीवी (Kiwi)
दिखने में बहुत छोटे इस फल की खूबियां लाजवाब हैं। कीवी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड के अलावा फाइबर पाया जाता है। यह हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। (Best Winter Fruits and Their Health Benefits)
पाचन तंत्र के मजबूत होने से भोजन जल्दी और आसानी से पच जाता है जिससे कब्ज जैसी समस्या नहीं होती। कीवी खाने से जहां इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है तो वहीं हमारा वजन भी संतुलित होता है। कीवी को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
बेरीज (Berries)
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी जैसी बेरीज में जहां कैलोरी बहुत ही कम पाई जाती है तो उतनी ही ज्यादा फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है। बेरीज में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
इसके अलावा सर्दियों में बेरीज खाने से फैट बर्न होता है। जिससे वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती। बेरीज को पैनकेक या ओटमील के साथ या दही के साथ खा सकते हैं।
अनार (Pomegranate)
लोगों के बीच अनार की लोकप्रियता खून की कमी को पूरा करने वाले फल के रूप में है। लेकिन अगर इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो अनार कई रोगों को दूर करने में मददगार है। अनार को एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस माना जाता है और इसी कारण यह हार्ट प्रॉब्लम और शरीर की सूजन को कम करने में उपयोगी है।
प्रचुर मात्रा में फाइबर होने की वजह से अनार पाचन क्रिया को सही बनाता है जिससे पेट दर्द, कब्ज जैसी बीमारियां नहीं हो पाती। इसके अलावा अनार खाने से खून की कमी भी पूरी होती है। अनार को दानों के साथ ही खाना ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन आप इसका जूस भी पी सकते हैं।
अमरूद (Guava)
ढेर सारे पोषक तत्वों से युक्त अमरूद में विटामिन सी के अलावा फाइबर और लाइकोपीन, क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। अमरूद खाने से जहां स्किन संबंधी समस्या दूर होती है वहीं इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन को मजबूत बनाता है।
इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अमरूद हमारे शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी बचाता है। सर्दियों में अमरूद खाने से कोलेस्ट्रॉल सही रहता है।
Best Winter Fruits and Their Health Benefits: अमरूद में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा हमारी स्किन को भी स्वस्थ बनाती है। सर्दियों में वजन को संतुलित रखने के लिए अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।
पपीता (Papaya)
पपीता एक ऐसा फल है जिसमें कई विटामिन्स और फाइबर पाए जाते हैं। भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाने के कारण पपीता हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें एंटी–इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है जो हमारे शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में बेहद कारगर है।
Best Winter Fruits and Their Health Benefits: सर्दियों में पपीता खाने से पाचन सही होने के साथ साथ कोलेस्ट्रॉल और हार्ट संबंधी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। पपीते के पाया जाने वाला विटामिन ए हमारी आंखों के लिए और कई एंजाइम स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। एक तरह से देखा जाय तो जितनी खूबियां पपीते में पाई जाती है, उतनी किसी दूसरे फल में नहीं मिलती।
इसके अलावा आप सर्दियों में मौसमी, सीताफल, चीकू, अन्नानास, नाशपाती जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं। इन सभी फलों में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और कैल्शियम के अलावा फाइबर मिलते हैं जो सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
यदि आपको किसी भी फल के सेवन के बाद कुछ भी समस्या हो तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
इमेज क्रेडिट: Freepik
रोज विटामिन ई का सिर्फ एक कैप्सूल लेने से शरीर में होंगे 5 ऐसे बड़े बदलाव कि आप हैरान रह जायेंगे
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।