TheRapidKhabar

Things To Avoid During Karva Chauth Vrat: करवा चौथ में भूलकर भी ना करें ये काम वरना व्रत हो जाएगा खंडित।

Things To Avoid During Karva Chauth Vrat: करवा चौथ में भूलकर भी ना करें ये काम वरना व्रत हो जाएगा खंडित।

Things To Avoid During Karva Chauth Vrat

Things To Avoid During Karva Chauth Vrat: हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह सुहागन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखे जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण व्रत में से एक है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य सुखी जीवन और लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला उपवास रहती हैं।

Things to avoid during karva chauth vrat

यह व्रत शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है।

वही इस साल करवा चौथ का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 सुबह 6:46 बजे से होगा और अगले दिन 21 अक्टूबर 2024 सुबह 4:16 पर समाप्त हो जाएगा।

करवा चौथ व्रत में कई नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ गलतियों को करने से जातक को व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है और व्रत खंडित हो जाता है ऐसे में चलिए जानते हैं इस दिन क्या करें और क्या ना करें।

Things To Avoid During Karva Chauth Vrat: करवाचौथ के दिन क्या करे।

Things to avoid during karva chauth vrat

सबसे पहले हम आपको बताएंगे की करवा चौथ में क्या करना चाहिए।

  • करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  • स्नान करने के बाद पूजा कर व्रत का संकल्प ले।
  • करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं को सोलह सिंगार किया जाता है कहते हैं, कि बिना सोलह सिंगार के व्रत अधूरा माना जाता है।
  • इस दिन लाल और पीले रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत लाभकारी होता है।
  • रात को चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण करना चाहिए। श्रद्धा अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।

करवा चौथ के दिन क्या ना करें।

Things to avoid during karva chauth vrat
Image: twitter
  • इस दिन देर तक ना सोए।
  • इस दिन किसी को गलत शब्द नहीं बोलना चाहिए।
  • करवा चौथ के दिन अपने श्रृंगार की चीजे किसी को ना दें।
  • इस दिन काला, नीला या सफेद कुछ भी पहनने से बचना चाहिए।
  • पति पत्नी को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए और ना ही किसी का अनादर करना चाहिए।
  • करवा चौथ का दिन अत्यंत सुबह पवित्र माना गया है, इसलिए इस दिन लहसुन, प्याज मांस या शराब जैसे तामसिक से खाद पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। व्रत के बाद तामसिक भोजन न करें।

लेटेस्ट पोस्ट: तमिलनाडु में मैसूर–दरभंगा एक्सप्रेस की मालगाड़ी में टक्कर, कई डिब्बों में लगी आग

इसे भी पढ़ें: दशहरा, “बुराई पर अच्छाई की जीत” का पर्व क्यों मनाया जाता है, जाने इसका महत्व

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल