TheRapidKhabar

Best Indoor Plants and Their Benefits: घरों में रखें जाने वाले कुछ पौधे और उनकी खूबियां

Best Indoor Plants and Their Benefits: घरों में रखें जाने वाले कुछ पौधे और उनकी खूबियां

Best Indoor Plants and Their Benefits

Best Indoor Plants and Their Benefits: पेड़-पौधे के बीच में रहना हम सभी को अच्छा लगता है। ये सिर्फ देखने में खूबसूरत नहीं होते बल्कि प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हम सभी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

परन्तु डेवलपमेंट के नाम पर हम लोग बड़े बड़े और पुराने पेड़ों को काट रहे हैं। एक छोटे पेड़ को बड़ा होने में कम से कम 10 से 15 साल लग जाते हैं और हम विकास के नाम पर बड़े बड़े पेड़ों को सिर्फ कुछ मिनटों में काट दे रहे हैं। इससे पेड़-पौधे कम होते जा रहे हैं और प्राकृतिक असुंतलन बढ़ता जा रहा है। इसका असर वातावरण पर भी देखने को मिल रहा है।

Best indoor plants and their benefits

Best Indoor Plants and Their Benefits: घरों में रखें जाने वाले कुछ पौधे और उनकी खूबियां

आज हम लोगों को कभी बहुत गर्मी तो अचानक ही तेज बारिश देखने को मिल रही है। यह सब प्राकृतिक असुंतलन ही है। हम सभी को घने जंगलों के साथ साथ अपने घरों और छतों पर भी पौधों को लगाने की जरुरत है। शहरों में ऊँची बिल्डिंग में एक अच्छा बगीचा मिलना मुश्किल है। ऐसे में छोटी बालकनी पर और कमरों में पौधों को रखा जा सकता है।

Best Indoor Plants and Their Benefits: यही वजह है कि इंडोर प्लांट्स लगाने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इंडोर प्लांट्स लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है। साथ ही ये पौधे हवा को भी शुद्ध बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडोर प्लांट्स लगाने के और भी कई सारे फायदे हैं। तो चलिए जानें घरों में लगाने वाले पौधे किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

इंडोर प्लांट्स के कुछ फायदे

1-एलर्जी से राहत

एक रिसर्च में यह पाया गया है कि जिन घरों में पौधे होते हैं, वहां पर धूल और सीलन बाकी घरों की अपेक्षा कम होती है। इंडोर प्लांट्स की पत्तियां और तने नेचुरल फिल्टर का काम करती है और एलर्जी वाले तत्वों, धूल के कणों को सोख लेती हैं। जिन पौधों की पत्तियां बैंगनी रंग की होती हैं, वो इस काम के लिए अच्छी मानी जाती हैं।

2-घर के माहौल पर पड़ता है असर

जिन घरों के अंदर नेचुरल प्लांट्स लगे होते हैं, उन घरों का माहौल काफी पॉजिटिव एनर्जी से भरा होता है। इससे आपका मूड अच्छा रहता है। ऑफिस या घऱ में प्राय: ऐसे पौधे देखने को मिलते हैं जो सुन्दर लगने के साथ साथ वहां के वातावरण को भी पॉजिटिव बनाते हैं। इन पौधों से काम में ज्यादा मन लगता है और बीमारी भी कम होती है।

Best indoor plants and their benefits

3-नमी को सोखने में करता है मदद

आजकल ज्यादा घरों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी वजह से घरों में नमी की समस्या होने लगती है। खासतौर पर बारिश और ठंड के मौसम में, जिसकी वजह से वायरल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे कई पौधे नमी को सोखने का काम करते हैं। हमें इन पौधों को अपने घरों या कमरों में जरूर रखना चाहिए।

4-नेचुरल एयर प्यूरीफायर

घर में कार्पेट, क्लीनर, पेंट आदि काफी सारी चीजें होती हैं जो घर की हवा में दूषित बैक्टीरिया फैलाती हैं। ऐसे में इन दूषित बैक्टीरिया के असर को इन पौधों की मदद से कम किया जा सकता है।

Best indoor plants and their benefits

आइये कुछ इंडोर प्लांट्स के बारे जानें जिनको घरों में रखने से हरियाली के साथ साथ घर का वातावरण भी शुद्ध होगा।

इंडोर प्लांट्स जिनसे घर की हवा शुद्ध होती है

ऐरीका पाम (Areca Palm)- यह पौधा हवा को शुद्ध करने के साथ हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। इसे एक खूबसूरत से गमले में लगाकर बेडरूम या लिविंग रूम में सजाया जा सकता है। देखने में यह पौधा काफी लंबा होता है इसलिए जहां अच्छी उंचाई हो वहीं इसे लगाएं। नमी के कारण इस पौधे की पत्तियों पर जल्दी धूल जमा हो जाती हैं। इसीलिए इसे साफ करते रहना चाहिए। इसके अलावा दो से तीन महीने में इस पौधे को बाहर धूप में भी रख सकते हैं।

पाइन प्लांट (Pine Plant)- देवदार की तरह दिखने वाले इस पौधे की ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन समय-समय पर इसकी कांट-छांट करते रहें। इसे घर में कहीं भी रखा जा सकता है। इस पौधे की खास बात यह है कि यह रात में भी ऑक्सीजन रिलीज़ करता है।

एलोवेरा (Aloe Vera)- एलोवेरा घर की हवा को प्यूरीफाई करने का काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसके और भी कई फायदे होते हैं जैसे कि यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा रहता है। इस पौधे की ज्यादा देखभाल नहीं करनी पड़ती, बल्कि यह आसानी से बढ़ जाता है। समय – समय पर इसकी कटाई करती रहनी चाहिए। इस पौधे को हल्की नमी की ही जरुरत होती है। इसलिए तीन से चार दिन में एक बार पानी अवश्य दें।

Best indoor plants and their benefits

स्पाइडर प्लांट (Spider Plant)- स्पाइडर प्लांट की कई वैराइटी मिलती हैं। अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है। घरों में इसे हैंगिंग प्लांट की तरह लगाया जा सकता है। आप चाहे तो इसे अपनी बालकनी में लगा सकती हैं या फिर लिविंग रूम में रख सकती हैं।

पोथोस (Pothos)- यह एक खूबसूरत बेल की तरह होती है जोकि घर के ड्राइंगरूम, खिड़की या फिर सीढ़ियों में लगाई जा सकती है। इसकी बेल काफी लंबी हो जाती है और दूर तक फैल जाती है। इस बेल को सहारा देने के लिए किसी रस्सी आदि से बांधना भी पड़ता है। यह पौधा बल्ब और ट्यूब लाइट की रोशनी में पनपता है। अगर आप इस पौधे को बेडरूम में लगाएंगे तो यह पूरे कमरे को फ्रेश रखेगा। इससे आप एक पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे।

गरबेरा डेजी (Gerbera Daisy)- हवा के दूषित कणों को बाहर निकालने में यह पौधा बेहद कारगर है। इस पौधे के फूल काफी दिन तक ताज़ा बने रहते हैं।

मनी प्लांट (Money Plant)- इस पौधे को घर पर लगाने से हवा फ्रेश हो जाती है। हम बीमार कम पड़़ते हैं और दवा खरीदने में लगने वाला पैसा बचता है। इसीलिए इसे मनी प्लांट कहा जाता है। दरअसल, यह पौधा कार्बन डाइ ऑक्साइड सोखकर ऑक्सीजन रिलीज करता है और हवा में प्रदूषण के स्तर को कम करता है। इस पौधे को घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर लगा सकते हैं।

ड्रेकेना प्लांट (Dracaena Plant)- यह पौधा हर मौसम के हिसाब से ठीक रहता है। गर्मी में यह उमस को कंटोल करता है और सर्दियों में प्रदूषण को दूर करता है। आप इसे कहीं भी लगा सकते हैं।

Best indoor plants and their benefits

स्नेक प्लांट (Snake Plant)- सांप की तरह दिखने वाला यह पौधा अपनी खूबियों के लिए जाना जाता है। नासा ने भी इस पौधे को बहुत अच्छा एयर प्यूरीफायर बताया है।

पीस लिली (Peace Lily)- यह पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत होता है। इसके फूल आपके घर की खूबसूरती में चार चाँद लगाने के साथ हवा को शुद्ध करने का भी काम करते हैं। इस पौधे को लिविंग रूम में रखा जा सकता है। इससे आपका लिविंग रूम आकर्षक दिखेगा।

फिलॉडेंड्रॉन पौधा (Philodendron Plant)- यह इंडोर प्लांट देखने में ऐसा लगता है जैसे कि इसकी पत्तियों की डिज़ाइनर कटिंग की गई हो। अगर आपके घर में अंधेरा है और सूरज की रोशनी भी नहीं आती तो यह पौधा आपके घर के लिए परफेक्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पौधें को बिल्कुल भी धूप की जरूरत नहीं है।

Best indoor plants and their benefits

इंग्लिश इवी (English Ivy)- यह पौधा देखने में काफी सुंदर है ऐसा लगता है जैसे इस पौधे की कटिंग आदि करके इसे खूबसूरत बनाया गया है। इस पौधे से नया पौध भी बहुत कम समय में निकल आता है। अगर आप इसके तने के एक भाग को काटकर दूसरे गमले में लगाएंगे तो दो हफ्ते में ही नया पौधा तैयार हो जाता है। इसे ड्राइंगरूम में रखना चाहिए।

ग्रीन तुलसी (Green Tulsi)- तुलसी के पौधे से भी ऑक्सीजन मिलती है। इसमें कई औषधीय गुण भी होते हैं। सर्दी जुकाम में राहत देने के अलावा तुलसी से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। जिस वजह से इसका इस्तेमाल दवाइयों में भी होता है। इसकी पत्तियों को हर रोज सुबह चाय में डालकर पीने से काफी फायदा होता है। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाएं।

Best indoor plants and their benefits


इमेज सोर्स: Freepik

लेटेस्ट पोस्ट:  Simran Budharup’s Disheartening Experience

इसे भी पढ़ें: क्रिटनीन लेवल को कम करने के लिए क्या खाए !

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल