9 Health Benefits Of Jamun- आमतौर पर गर्मियों और मानसून के समय पाया जाने वाला फल जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेरी की तरह दिखने वाला जामुन एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है। जामुन Diabetes के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
इसके अलावा जामुन हमारी स्किन और पाचन में भी लाभकारी माना जाता है। आज इस पोस्ट में हम मानसून के सुपर फ्रूट के हेल्थ बेनिफिट के बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन को किन लोगों को नहीं खाना चाहिए।
9 Health Benefits Of Jamun- जानें जामुन के कुछ चमत्कारी फायदों के बारे में
गर्मियों का मौसम बीतने और मानसून शुरू होते ही कई प्रकार की बीमारी होने की संभावना होती है। इनमें इम्यूनिटी के कमजोर होने के अलावा गर्मी के मौसम में आम खाने से डायबिटीज के मरीजों में शुगर की समस्या भी देखी जाती है।
इन सबको कंट्रोल करने के लिए जामुन एक बढ़िया फल माना गया है। मानसून की शुरुआत होने के साथ ही जामुन बाजारों में मिलने लगता है। आइए जानते हैं कि जामुन खाने के क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर
काले और बैंगनी रंग के इस फल में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा होती है। मानसून के मौसम में सर्दी जुकाम के साथ वायरल होने पर जामुन जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियां दूर भागती हैं।
बारिश के मौसम में भींगने से कई तरह के इंफेक्शन भी होने का खतरा बना रहता है। जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट (Health Benefits Of Jamun) किसी भी तरह के इंफेक्शन से हमें बचाता है।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
मानसून में पाया जाने वाला जामुन Diabetes के मरीजों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। डॉक्टर्स के अनुसार जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम (25–30) होता है, जिसके कारण यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
इसके अलावा जामुन में जम्बोलिन और फाइबर उचित मात्रा में मौजूद होता है, जो डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल अचानक बढ़ने नहीं देता।
ग्लोइंग स्किन के लिए है कारगर
मानसून के मौसम में अक्सर भीग जाने से चेहरे पर पिंपल्स और दाग धब्बे होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जामुन का उपयोग चेहरे में निखार लाने का काम करता है। जामुन में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी–इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के साथ उसमें ग्लो भी लाते हैं।
पाचन में असरदार
तेज गर्मी, लू के बाद अचानक आई बारिश से पाचन की समस्या होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में जामुन के सेवन से हम अपने पाचन को काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। जामुन के बीजों के साथ जामुन पाउडर के सेवन से पाचन की समस्या के साथ गैस, एसिडिटी में लाभ मिलता है।
हार्ट के लिए उपयोगी
खट्टे मीठे स्वाद वाला फल जामुन (Health Benefits Of Jamun) कोलेस्ट्रॉल घटाने में कारगर माना जाता है। जामुन ब्लड शुगर को तो कंट्रोल करता ही है, यह हाई ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करता है। इसके कारण हार्ट की गंभीर बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
वजन घटाने में सहायक
फास्ट फूड के जमाने में अधिकतर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं। ऐसे में उन्हें मानसून के इस सुपर फ्रूट को जरूर खाना चाहिए। जामुन में मौजूद फाइबर शरीर के फैट को कम करके वजन को कम करने में बेहद कारगर माना जाता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
View this post on Instagram
एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन सी की मौजूदगी जहां शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है तो जामुन में मौजूद मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाये रखने (Health Benefits Of Jamun) का काम करते हैं।
जो लोग मानसून में जामुन का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां दूसरों से मजबूत होती हैं। इसके साथ ही उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
बॉडी डिटॉक्स में कारगर
वैसे तो बॉडी को डिटॉक्स करने के कई तरीके आयुर्वेद में मौजूद हैं। लेकिन आपको बता दें कि जामुन भी आपके शरीर को डिटॉक्स कर सकता है। इसके लिए जामुन के बीजों को सुखाकर पीस लेना चाहिए। उसके बाद बारीक पीसे इस जामुन के पाउडर को रोज थोड़ा थोड़ा खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल होने के साथ बॉडी भी डिटॉक्स होती है।
महिलाओं के लिए भी फायदेमंद
मानसून के मौसम में पाया जाने वाला फल जामुन महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है। जामुन में आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है। उन्हें एनीमिया नामक बीमारी नहीं होती।
इसके अलावा जामुन महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाली ब्लीडिंग में भी असरदार होता है। एक्सपर्ट डॉक्टर के मुताबिक जामुन की गुठली का पाउडर बनाकर उसे चावल के माड़ के साथ खाने से ब्लीडिंग में काफी आराम मिलता है।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए जामुन
बारिश के मौसम में पाया जाने वाला यह मौसमी फल हमें कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन कुछ लोगों को जामुन भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। ऐसे लोगों को जामुन से एलर्जी हो सकती है।
इसलिए यदि आपको भी निम्न में से कोई समस्या है तो जामुन को बिना किसी डॉक्टर की सलाह के ना खाएं, वरना आपकी तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। आइए जानते हैं किन्हें जामुन नहीं खाना चाहिए !
लो ब्लड शुगर के मरीज
Health Benefits Of Jamun- जामुन में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर (Diabetes) को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में यदि आपका ब्लड शुगर पहले से ही कम रहता है यानी आप हाइपोग्लाइसीमिया के मरीज हैं, तो आपको जामुन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। यदि आप ऐसी स्थिति में भी जामुन खाते हैं तो आपको चक्कर आने, बेहोशी और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाएं
डॉक्टर्स जामुन को महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद बताती हैं लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं और जामुन का ज्यादा सेवन कर रही हैं तो यह शरीर में हार्मोनल डिसबैलेंस की स्थिति ला सकता है।
एक लिमिट में जामुन खाने से आयरन की कमी पूरी होती है। लेकिन अगर आपको जामुन खाना ही है तो बिना डॉक्टर की सलाह के ना खाएं। ये आपके साथ साथ आपके बच्चे के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
एलर्जी है तो ना करें सेवन
इस दुनिया में सभी को सारे फल अच्छे नहीं लगते। कुछ को आम पसंद होता है तो कुछ को अंगूर और संतरा। कुछ सेब खाना पसंद करते हैं तो कुछ का फेवरेट तरबूज होता है। इसके साथ ही कुछ लोगों को किसी ना किसी विशेष फल से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
ऐसे में अगर आप जामुन खा रहे हैं और आपको अपनी त्वचा पर खुजली, सूजन के अलावा गले में खराश और सांस लेने में परेशानी महसूस हो तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसी किसी भी स्थिति में जामुन या कोई अन्य फल नहीं खाना चाहिए।
देखा जाय तो मौसमी फल जामुन हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद (Health Benefits Of Jamun) होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने और पाचन में बेहद कारगर माना जाता है।
डॉक्टर्स के अनुसार यदि आप सीमित मात्रा में जामुन खाते हैं तो इसके साइड इफेक्ट से बच सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं। तो मानसून के इस मौसम में जामुन खाने का आनंद लीजिए और अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाइए।
इमेज क्रेडिट: Freepik
पेशाब के रंग से समझें आपकी सेहत का हाल
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।