TheRapidKhabar

Must-Visit 7 Most Beautiful Museums in the World- दुनिया के खूबसूरत म्यूजियम जो अपनी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के लिए हैं फेमस

Must-Visit 7 Most Beautiful Museums in the World- दुनिया के खूबसूरत म्यूजियम जो अपनी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत के लिए हैं फेमस

7 Most Beautiful Museums In The World

7 Most Beautiful Museums in the World- दुनिया भर में प्राचीन और सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखने के लिए अलग अलग शताब्दियों में म्यूजियम की स्थापना की गई। प्राचीन समय में बने ये म्यूजियम इतने विशाल और आकर्षक हैं कि इनकी सुंदरता देखते ही बनती है।

7 most beautiful museums in the world

दुनिया भर में कई ऐसे संग्रहालय मौजूद हैं जिनकी लोकप्रियता और सुंदरता टूरिस्ट और कला प्रेमियों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है। इस पोस्ट में हम दुनिया के 7 बेहद खूबसूरत और पॉपुलर म्यूजियम के बारे में जानेंगे जो पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर हैं।

Must-Visit 7 Most Beautiful Museums in the World- दुनिया के खूबसूरत म्यूजियम जो अपनी विरासत के लिए हैं फेमस

The Louvre – पेरिस

7 most beautiful museums in the world

मोनालिसा और वीनस डी मिलो के साथ साथ कई अद्भुत कलाकृतियों के कारण आर्ट पसंद करने वालों में यह काफी पॉपुलर है।

  • इतिहास: 12 वीं शताब्दी में एक किले के रूप में प्रसिद्ध लौवर को 16 वीं शताब्दी आते आते एक महल में बदला गया। इतिहासकारों के मुताबिक 1793 में फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस महल को एक म्यूजियम में बदल दिया गया और फ्रांस के इतिहास की महत्वपूर्ण चीजों को इसमें संभालकर रखा जाने लगा।
  • क्यों हैं अद्भुत: पेरिस में मौजूद The Louvre म्यूजियम कई मशहूर आर्ट पीस का घर है। इनमें मोनालिसा, वीनस डी मिलो की पेंटिंग मुख्य है। बेहद प्राचीन होने के कारण फ्रांस की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव आप इस म्यूजियम में कर सकते हैं। हर कलाप्रेमी को इसे जरूर देखना चाहिए।

The Vatican Museum – वेटिकन सिटी

7 most beautiful museums in the world

सिस्टिन चैपल और क्लासिकल मूर्तियों के बेहतरीन कलेक्शन को देखने के लिए वेटिकन म्यूजियम बेहतरीन स्थान है।

  • इतिहास: वेटिकन सिटी ईसाईयों का शहर है। इस म्यूजियम को भी ईसाईयों के धर्मगुरु पोप के द्वारा ही बनवाया गया है। इसकी देखरेख सदियों से पोप के द्वारा ही की जाती है।
  • क्यों हैं अद्भुत: अगर आप भी सदियों पुरानी मूर्तियों के साथ साथ सिस्टिन चैपल और माइकल एंजेलो के मास्टरपीस को देखने के शौकीन हैं तो वेटिकन सिटी में मौजूद यह म्यूजियम बेस्ट ऑप्शन है। यहां का कलेक्शन आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

Metropolitan Museum of Art – न्यूयॉर्क

7 most beautiful museums in the world

दुनिया के सबसे बड़े और खूबसूरत म्यूजियम में से एक मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम में दुनिया की बेहतरीन कलाकृतियां रखी हुई हैं।

  • इतिहास: मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम की स्थापना 1870 में की गई थी। इस म्यूजियम में दुनिया भर की दो मिलियन से भी ज्यादा आर्ट पीस को सुरक्षित तरीके से संभाल कर रखा गया है।
  • क्यों हैं अद्भुत: दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम में से एक मेट में अलग अलग दशकों की कई पॉपुलर कलाकृतियां रखी हुई हैं। यहां आप दुनिया के अलग अलग देशों की सांस्कृतिक विरासत को एक साथ हो देख सकते हैं।

State Hermitage Museum – सेंट पीटर्सबर्ग

7 most beautiful museums in the world

रूस के विंटर पैलेस में बना यह संग्रहालय अपनी खूबसूरती और कलेक्शन के लिए आर्ट लवर के लिए बहुत लोकप्रिय है। इस म्यूजियम में रेंब्रांट और माइकल एंजेलो की कई बेहतरीन कलाकृतियां देखी जा सकती हैं।

  • इतिहास: म्यूजियम को 1764 में कैथरीन द ग्रेट द्वारा बनवाया गया था। हर्मिटेज म्यूजियम में मौजूदा समय में लगभग 3 मिलियन से भी ज्यादा आर्ट पीसेज मौजूद हैं।
  • क्यों हैं अद्भुत: रूस की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता हर्मिटेज म्यूजियम आर्ट लवर के लिए एक बेहतरीन स्थान है। विंटर पैलेस में मौजूद इस म्यूजियम में रेंब्रांट, माइकल एंजेलो के साथ लियोनार्डो दा विंची की कलाकृतियों को देखने के लिए लाखों लोग आते हैं।

British Museum – लंदन

7 most beautiful museums in the world

यूरोप की सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम को जरूर घूमना चाहिए। यहां रोसेटा स्टोन, एल्गिन मार्बल्स के साथ मानव इतिहास की कई अद्भुत कलाकृतियों के सुंदर संग्रह देखने को मिलते हैं।

  • इतिहास: सर हंस स्लोएन द्वारा सन 1753 में इस म्यूजियम की स्थापना की गई थी। शुरू में इसका उपयोग अपनी प्राइवेट चीजों को इक्कठा करने के लिए किया जाता था, लेकिन अब यहां प्राचीन इतिहास की कई कलाकृतियां मौजूद हैं।
  • क्यों हैं अद्भुत: रोसेटा स्टोन, एल्गिन मार्बल के साथ मिस्र की ममियों की कई बेहतरीन और नायाब कलाकृतियों को एक साथ यहां पर देखा जा सकता है। इससे हमें मानव इतिहास के बारे में काफी जानकारी मिलती है।

Prado Museum – मैड्रिड

7 most beautiful museums in the world

बेहतरीन आर्ट के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध फ्रांस की धरोहर को इस म्यूजियम में देखा जा सकता है। मूल रूप से स्पेनिश आर्ट के बेहतरीन कलेक्शन का घर प्राडो म्यूजियम है।

  • इतिहास: वर्ष 1819 में बने इस म्यूजियम में गोया, वेलाजकेज, एल ग्रीको के अलावा यूरोपीय संस्कृति को कुछ अद्भुत कलाकृतियां मौजूद हैं।
  • क्यों हैं अद्भुत: इस म्यूजियम में यूरोपीय सभ्यता के साथ साथ गोया की ” सैटर्न डिवोरिंग हिज सन “ और वेलाजकेज को ” लॉस मेनिनस” जैसे मास्टरपीस मौजूद हैं।

Rijks Museum – एमस्टर्डम

7 most beautiful museums in the world

यह म्यूजियम अपने बेहतरीन डच कलेक्शन के लिए पॉपुलर है। प्राचीन डच संस्कृति को दर्शाता हुआ रिज्क्सम्यूजियम रेंब्रांट और वर्मीर जैसे डच आर्टिस्ट की विशेषता बताता है।

  • इतिहास: एमस्टर्डम में 1800 में स्थापित इस म्यूजियम में पुराने डच आर्टिस्ट की कई नायाब कलाकृतियां मौजूद हैं।
  • क्यों हैं अद्भुत: अगर आपको डच संस्कृति की झलक और इतिहास जानना है तो यह म्यूजियम बेस्ट है। यहां रेंब्रांट की ” द नाइट वॉच “ और वर्मीर की ” द मिल्कमेड “ जैसी कलाकृतियां आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी।

पूरी दुनिया में इतने सारे खूबसूरत म्यूजियम हैं कि सभी के बारे में बता पाना संभव हो नहीं है। दुनिया के कोने कोने में मौजूद संग्रहालय प्राचीन इतिहास के साथ साथ कला और संस्कृति को खूबसूरत झलक पेश करते हैं।

इन म्यूजियम में घूमते हुए आप किसी देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आपको दुनिया के कोने कोने में मौजूद खूबसूरत म्यूजियम को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।


इमेज क्रेडिट: विकिपीडिया & Wallpapers

एक्ट्रेस की 5 बड़ी फिल्में जो 2025 में रिलीज़ होंगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल