TheRapidKhabar

7 Best Places to Visit in Bhutan: भूटान में घूमने वाली 7 बेहतरीन जगहें जहाँ आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ शांति का अनुभव करेंगे

7 Best Places to Visit in Bhutan: भूटान में घूमने वाली 7 बेहतरीन जगहें जहाँ आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ शांति का अनुभव करेंगे

7 Best Places to Visit in Bhutan

7 Best Places to Visit in Bhutan: भारत के पड़ोस में हिमालय की ऊँची पहाड़ियों के बीच एक ऐसा देश है जो बहुत छोटा है। परन्तु वहां घूमने के लिए कुछ बेहद खूबसूरत स्थान है। हम बात कर रहे हैं भारत और चीन के बीच स्थित भूटान के बारे में।

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

भूटान एक छोटा देश है परन्तु यह अपनी संस्कृति और खूबसूरत पर्यटक जगहों के कारण विश्व प्रसिद्ध है। भूटान में लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। इसी कारण यहां पर कई ऐसी घूमने लायक जगह हैं जिनका सीधा संबंध बौद्ध धर्म से है। इस पोस्ट में भूटान में घूमने लायक कुछ लोकप्रिय और मशहूर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। इन जगहों पर घूमने से आप भूटान की सांस्कृतिक विरासत को जान सकते हैं।

7 Best Places to Visit in Bhutan: भूटान में घूमने वाली 7 बेहतरीन जगहें

थिम्फू

भूटान की राजधानी थिम्फू को सांस्कृतिक विरासत वाला शहर कहा जाता है। समय के साथ साथ आधुनिक जीवनशैली को भी यहां के लोग अपना रहे हैं। थिम्फू में आप दोचुला दर्रा के अलावा बुद्ध की लगभग 170 फीट ऊंची प्रतिमा को देख सकते हैं।

गौतम बुद्ध की इस प्रतिमा को पूरे शहर में से कहीं से भी देखा जा सकता है क्योंकि इसका निर्माण एक पहाड़ी की चोटी पर किया गया है। जानकारी के अनुसार इस प्रतिमा को बनाने में करीब 100 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं। (7 Best Places to Visit in Bhutan)

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

थिम्फू में बुद्ध डोरडेनमा, क्लॉक टॉवर स्क्वायर और रात में बाजार में टहल भी सकते हैं। अन्य शहरों की तरह यहां बहुत ज्यादा शोर शराबा देखने को नहीं मिलेगा। बेहद शांत वातावरण में यहां के बाजारों में टहलते हुए आपको एक सुकून का एहसास होगा।

पारो

भूटान में जो एकमात्र हवाई अड्डा है वो इसी पारो शहर में है। पारो शहर को भूटान का प्रवेश द्वार यानि एंट्री गेटवे भी कहा जाता है। घूमने की बात की जाय तो यहां आपको कई दजोंग देखने को मिल जायेंगे। भूटान में प्राचीन किलों को दजोंग कहा जाता है। अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए ये किले विश्वप्रसिद्ध हैं। किलों की दीवारों पर की गई खूबसूरत नक्काशी देखते ही बनती है।

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

7 Best Places to Visit in Bhutan: भूटान में पारो दजोंग और रिनपंग दजोंग काफी प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा पारो में घुमावदार पहाड़ी खेत मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यहां म्यूजियम भी घूम सकते हैं। पारो में एक चेले ला पास भी है जो लगभग 4 हजार ऊंचा सुंदर प्वाइंट है। इस प्वाइंट से आप भूटान की सबसे पवित्र और 7000 मीटर ऊंची चोटी चोमोल्हारी को देख सकते हैं। यह दृश्य इतना खूबसूरत होता है कि शब्दों में उसको बयां नहीं किया जा सकता।

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

तकत्संग मठ (टाइगर नेस्ट मोनेस्ट्री)

अगर आप भूटान जा रहे हैं तो लगभग 3 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस तकत्संग मठ में आपको जरूर जाना चाहिए। यह बेहद पवित्र मठ है जिसके आस पास के पहाड़ी दृश्य मन को लुभाते हैं। यह मठ इतना पवित्र है कि यहां जाने पर आपकी थकान और कई छोटी मोटी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। भूटान में यह सबसे बेहतरीन घूमने का स्थान है। इस जगह पर आपको आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव होता है।

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

गंगटे वैली

सर्दी के मौसम में यहां आने वाले बेहद दुर्लभ काली गर्दन वाले सारसों के लिए यह घाटी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां गंगटे मठ भी है जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। वैसे तो टूरिस्ट यहां कम ही आते हैं। परंतु सर्दियों में मठ में होने वाले क्रेन उत्सव में यहां सैलानियों की भीड़ देखने को मिल जाती है। घाटी में लोग ट्रैकिंग का मजा भी लेते हैं। अगर आप भी यहां घूमना चाहते हैं तो सर्दी के मौसम में आना बेहतर रहेगा।

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

पुनाखा

7 Best Places to Visit in Bhutan: अपनी सुंदर घाटी के लिए पुनाखा प्रसिद्ध है। भूटान के पुनाखा में चावल की खेती सीढ़ीदार खेतों में की जाती है। इन खेतों को देख कर ही एक रोमांच का अनुभव होता है। पुनाखा में आप पुनाखा दजोंग के अलावा चिमी लखांग और मठ में घूम सकते हैं। चिमी लखांग एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां नि:संतान दंपत्ति दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में छोटे बच्चों का नामकरण भी किया जाता है।

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

फुएंत्शोलिंग

हिमालय की चोटियों से सटा यह शहर भारतीय सीमा के बिलकुल नजदीक है। भूटान का यह शहर धीरे धीरे विकसित हो रहा है। पश्चिम बंगाल से इस शहर में आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसीलिए यह शहर भूटान में व्यापार का मुख्य केंद्र है।

भारतीय सीमा से सटे होने के बावजूद भी इस शहर में आपको बाजारों और सड़कों पर भीड़ देखने को नहीं मिलेगी। इस शहर में आप आराम से बिना रोक – टोक के घूम सकते हैं। (7 Best Places to Visit in Bhutan)

बुमथांग

भूटान के इस शहर में कई प्राचीन बौद्ध मंदिर और मठ हैं। इसी कारण बुमथांग को भूटान का आध्यात्मिक शहर माना जाता है। अगर आप भी एक ऐसे शहर में घूमना चाहते हैं जहां शांति और सुकून हो तो बुमथांग आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां के मठों में आपको एक अलग ऊर्जा और शांति का अनुभव होगा जिससे मानसिक शांति मिलती है।

7 best places to visit in bhutan
इमेज क्रेडिट: flickr

वास्तव में भूटान एक ऐसा देश है जहां जाकर आप भीड़भाड़ से दूर शांति का अनुभव करते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता एक मानसिक शांति का अनुभव कराती है। वर्तमान की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी को भूटान जैसे प्राकृतिक देश की यात्रा जरूर करनी चाहिए।


लेटेस्ट पोस्ट:  48 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए टीवी एक्टर विकास सेठी

इसे भी पढ़ें:  रणवीर सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, दीपिका पादुकोण ने दिया बच्चे को जन्म

Image: Flickr

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल