TheRapidKhabar

6 Foods To Stay Healthy in Winters: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये 6 चीजें।

6 Foods To Stay Healthy in Winters: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं ये 6 चीजें।

6 Foods To Stay Healthy in Winters

6 Foods To Stay Healthy in Winters: ठंडे मौसम की शुरुआत हो चुकी है इस वजह से अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम और खांसी आदि से परेशान है,दरअसल सर्दियों में शरीर की इम्युनिटी कमजोर पढ़ने लगती है।

इसलिए इस मौसम में अक्सर लोगों को जुकाम ,खांसी, बुखार और दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सर्दियों में छोटी-छोटी समस्याओं से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है।

6 foods to stay healthy in winters

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको हेल्दी खाना एक्सरसाइज आदि पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इससे आप हमेशा फिट और हेल्दी भी रह सकते हैं। आईए जानते हैं सर्दियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए हमें क्या खाना चाहिए।

6 Foods To Stay Healthy in Winters: सर्दियों में खाएं ये 6 चीजें रहेंगे हमेशा स्वस्थ

1.बाजरे की रोटी

अधिकतर लोग सर्दी में बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं। बाजरे की रोटी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है जिस से हम सर्दी,जुकाम जैसे बीमारी से बच सकते हैं।

साथ ही इसमें प्रोटीन कैल्शियम फाइबर और विटामिन बी भी पाए जाते हैं।आप अपने घर के बच्चों, बड़ो सभी को बाजरे की रोटी खिला सकते हैं इससे आप सर्दी में भी फिट रहेंगे।

2. अदरक

6 foods to stay healthy in winters

अदरक की तासीर बेहद गर्म होते हैं। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखते है ।इसलिए सर्दियों में आपको अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए।

आप अदरक की चाय पानी या काढ़ा आदि भी पी सकते हैं।सर्दियों में सर्दी जुकाम होने पर आप अदरक का रस भी पी सकते हैं।इस से आपको सर्दी में बहुत फायदा मिलेगा

3. ड्राई फ्रूट्स

6 foods to stay healthy in winters

(सर्दियों में खाएं ये 6 चीजें) ड्राई फ्रूट्स का सेवन वैसे तो हर मौसम में करना चाहिए। लेकिन सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिल सकती है। ड्राई फ्रूट्स गर्म होते हैं इससे शरीर भी गर्म रहता है और सर्दी जुकाम से बचाव भी होता है।

पटना में लांच होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर

सर्दियों में आप बादाम, किशमिश, मूंगफली ,काजू और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अंजीर ,खजूर खाना भी बेहद फायदेमंद होता है।

4.लहसुन

6 foods to stay healthy in winters

लहसुन का सेवन करने से सर्दी में आप गर्म रह सकते हैं। आप लहसुन को खाने में शामिल कर सकते हैं ।लहसुन का सूप, चटनी या अचार भी खा सकते हैं।

इसके अलावा आप लहसुन की एक दो कली सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं लहसुन शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है।और सर्दियों में (सर्दियों में खाएं ये 6 चीजें) आपको हेल्दी भी रख सकता है लहसुन खाने से विंटर इंफेक्शन से भी बचाव होता हैं।

5. गुड़

सर्दियों में अधिकतर लोग गुड़ का सेवन करते हैं गुड़ की तासीर गर्म होती है साथ ही गुड़ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप सर्दी में गुड़ खाएंगे तो आप ठंड से अपना बचाव कर सकते हैं आप गुड़ की चाय, गुड़ के लड्डू आदि खा सकते हैं।

6.सूप

सर्दियों में सूप पीना भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यून पावर बूस्ट होता है।आप टमाटर सूप ,ब्रॉकली सूप, बीन्स सूप, वेजिटेबल सूप, प्याज सूप, चिकन सूप आदि का सेवन कर सकते हैं।

सूप में एंटीऑक्सीडेंट एंटी इन्फ्लेमेटरी पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दी के मौसम में (सर्दियों में खाएं ये 6 चीजें) नियमित रूप से सूप पियेंगे तो आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी और आप फिट और हेल्दी भी महसूस करेंगे।

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक के जीवन के अहम तथ्य

Image: Freepik

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To