5 Vastu Idols You Must To Keep At Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ मूर्तियां घर में रखने से आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर के हर एक चीज पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी से जुड़ी होती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं। जिन्हें घर में रखने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वही कुछ चीज़ ऐसी भी हैं जिन्हें रखने से आपके घर की ऊर्जा को नकारात्मक बना देते हैं । जैसे सूखे फूल, पौधे और घर में बंद घड़ियां ,टूटा-फूटा सामान आदि। इसी तरह कुछ मूर्तियां ऐसी होती हैं जिन्हें घर में रखने से आपके घर में लक्ष्मी जी का आगमन होता है।
करोड़पति लोग भी अपने घरों में विशेष रूप से ये मूर्तियां जरूर रखते हैं। इन मूर्तियों को घर में रखने से नौकरी, बिजनेस में तरक्की होती है और घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है। आईए जानते हैं वो पाँच कौन सी मूर्तियां हैं जिन्हें आप अपने घर रख सकते है।
5 Vastu Idols You Must To Keep At Home: पांच मूर्तियों को रखने से आपके घर में समृद्धि और धन की वर्षा हो सकती है।
1.पीतल,तांबे या फिर चांदी के हाथी की मूर्ति।
हाथी पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। माना जाता है ,कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और आपकी आमदनी बढ़ती है।
हाथी को धन वैभव का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए लक्ष्मी जी की विशेष कृपा पाने के लिए घर में हाथी जरूर रखें ।
2.पीतल, तांबे या फिर चांदी के कछुए की मूर्ति।
भगवान विष्णु का दूसरा अवतार कूर्म अवतार था। ऐसे में जाहिर सी बात है की देवी लक्ष्मी का वास भी वही होगा जहां पर विष्णु जी विराजमान होंगे।
देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करोड़पति लोग घर में किसी भी धातु का बना कछुआ भी जरूर रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए की मूर्ति घर पर रखने से बिजनेस बढ़ता है।
चीजे जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से आपकी किस्मत बदल सकती है।
3. कामधेनु गाय की मूर्ति।
पौराणिक कहानियों में कामधेनु गाय को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली गाय माना जाता है। कामधेनु गाय की मूर्ति घर पर रखने से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अगर जीवन में किसी भौतिक चीज को पाने की लालसा काफी समय से रख रहे हैं। तो आपके घर में कामधेनु गाय की मूर्ति भी जरूर रखनी चाहिए।
4.क्रिस्टल या धातु का पिरामिड
घर में पिरामिड रखने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही अगर आप एक आशियाना बनाने का सपना देख रहे हैं। तो भी आपके घर में क्रिस्टल या धातु का बना पिरामिड जरूर रखना चाहिए। आपके घर का सपना जल्दी ही पूरा हो जाता है। घर में क्रिस्टल का पिरामिड रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।
5. उल्लू की मूर्ति रखना
करोड़पति लोग अपने घर में उल्लू की मूर्ति जरूर रखते हैं। उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है। कहते हैं,कि उल्लू पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
इसलिए करोड़पति लोग घर में उल्लू की मूर्ति जरूर रखते हैं। इससे आपकी आमदनी तेजी से बढ़ती जाती है और प्रॉपर्टी खरीदने का सहयोग भी बनता है।
Image Source: Internet
ये भी पढ़े: PM Modi Launches C-295 Aircraft Facility In Gujarat
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।