5 Healthy Relationship Tips: आज हम बात करेंगे कि कैसे आप अपने रिश्ते को मज़बूत बनाये रख सकते हैं जिससे कभी भी आप दोनों का रिलेशन ख़त्म ना हो और कभी भी आपका रिश्ता ना टूटे। रिलेशन में जितनी भी प्रॉब्लम होती हैं उनमें ज़्यादातर रिलेशनशिप प्रॉब्लम मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण या रिलेशन में लोगों के झूठे belief के कारण होती है।
लोग कुछ अलग ही belief बना लेते हैं चीजो के बारे में, लोगो के बारे में, रिलेशन के बारे में, दुनिया के बारे में और लाइफ के बारे में। यही belief यानी आपकी सोच जिस चीज के बारे में जैसी बन जाती हैं उसी तरह से वो रिलेशन में प्रॉब्लम क्रिएट करती हैं। तो ये माना जा सकता है कि जिस भी इंसान की जैसी सोच होगी, अपने लाइफ को लेकर, रिलेशनशिप को लेकर उसके जीवन में और रिलेशन में उसका वैसा ही असर देखने को मिलेगा।
5 Healthy Relationship Tips: जानिए ऐसे रिलेशनशिप टिप्स जिस से आपका पार्टनर आपसे कभी अलग नहीं होंगे?
तो आज हम जानेंगे रिलेशन के बारे में कि कैसे आपको अपनी सोच को सही करना है। अगर कुछ चीज़े है जिसके बारे में आपके कुछ अलग belief बन गये हैं तो पहले उनको ठीक करना होगा क्योंकि पार्टनर कितना भी अच्छा होगा और सारी चीजे कितनी भी परफ़ेक्ट होगी लेकिन हमारी सोच जब तक सही नहीं होगी वो चीज़े कभी भी रिलेशनशिप में मददगार साबित नहीं हो पायेंगी।
तो आइए जानते हैं उन 5 Healthy Relationship Tips के बारे में।
1. Think and Feel Positive (सकारात्मक रहे और महसूस करें)
सबसे पहले आप दुनिया के बारे में और अपने पार्टनर के बारे में पॉजिटिव सोचिए और वैसा ही फील करने की कोशिश कीजिए ।आज के जमाने में ये बातें आपको समझनी बहुत ज़रूरी हैं क्योंकि आज के इंटरनेट के ज़माने में या ये जो सोशल मीडिया के जीतने भी माध्यम है, वहाँ पर बहुत ज़्यादा नेगेटिव इनफार्मेशन मिलती हैं। जैसे उसका ब्रेकअप हो गया,उसने सुसाइड कर लिया, उसने धोखा दे दिया।
इस तरह की इनफार्मेशन के वजह से आपके दिमाग़ में ये सोच बन जाती हैं। आपका एक belief सिस्टम बन जाता हैं कि ये पूरी दुनिया ख़राब हैं, बकवास हैं। इस समय में इस जमाने में कोई भी किसी को सच्चा प्यार नहीं करता।
अगर आपकी ये सोच बन गई हैं तो आप अपने पार्टनर से ये कैसे एक्स्पेक्ट करते हो के वो बहुत अच्छा इंसान हैं वो आपको धोखा नहीं देगा। तो कहने का मतलब यह हैं के हम पूरी दुनिया को ग़लत कहते हैं लेकिन हमारा पार्टनर भी तो उसी दुनिया का हैं तो वो कैसे अलग हो जाएगा ।
और ये सबको पता होना चाहिए कि आप जैसे चीजो के बारे में सोचते हो या जैसे चीजो को अपना belief बना लेते हो, वैसी चीजो को आपके लाइफ में आकर्षित कर रहे हो। यानी कि आपकी जैसी सोच होगी आपको दुनिया जैसी दिखेगी और वैसी ही चीज़े आपके साथ होगी।
हम ये मानते है के ये पूरी दुनिया बुरी हैं और हम ये भी मानते हैं के हमारा पार्टनर उस दुनिया जैसा नहीं हैं हालाकि हमारा पार्टनर भी तो उसी दुनिया से तो आता हैं। तो अब हमे ये बोलना पड़ेगा के हमारा पार्टनर बहुत ही अच्छा है और ये दुनिया भी बहुत अच्छी हैं।
अगर आप दुनिया को बुरा बोलते हो तो आपका पार्टनर भी उसी दुनिया से आता हैं और कही ना कही आपके सोच के कारण वैसी चीजे आज नहीं तो कल आपको अपने लाइफ में फेस करनी पड़ सकती हैं ।
2. Love Yourself First (सबसे पहले खुद को प्यार करें)
सबसे पहले आप अपने आप को प्यार करो और आपको समझना पड़ेगा के किसी और को प्यार आप तभी कर सकते हो जब आप पहले कभी अपने आपको प्यार करते होते है । क्योंकि अगर आपके अंदर प्यार होगा तभी तो आप किसी और को प्यार दे सकते हो यानी अगर आपके हाथ ख़ाली हैं तो आप दूसरो को क्या दोगे ।
3. Trust (विश्वास)
किसी भी रिश्ते के लिए भरोसा एक अहम आधार होता है। बिना भरोसे के रिश्ता एक खोखले पेड़ की तरह होता है जो कभी भी गिर सकता है। इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे पर भरोसा करना बहुत जरूरी है। रिश्ते में विश्वास बहुत जरूरी है।
रिश्ते को बनाए रखने के लिए कपल्स को एक-दूसरे पर भरोसा करना चाहिए। अगर भरोसा कम हो या पार्टनर पर शक हो तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि लोग इस रिश्ते के लिए अपने पार्टनर के मन में विश्वास बढ़ाएं। ताकि रिश्ते में आने वाली हर समस्या को दोनों मिलकर सुलझा सकें।
विश्वास की कमी के कारण कई बार पार्टनर अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। अगर पार्टनर बार-बार आप पर शक करता है तो आप भी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में दोनों के बीच झगड़े बढ़ जाते हैं। लेकिन आपको पार्टनर के शक को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के मन में विश्वास बढ़ाना चाहिए।
4. Give Time To Each Other (एक दूसरे के लिए समय निकालें)
आजकल जीवन में एक-दूसरे के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। समय की इस कमी के कारण रिश्ते कमजोर होने लगते हैं। यह समय रिश्ते को मजबूत बनाने के साथ-साथ आप दोनों को करीब लाने में भी मदद कर सकता है।
जब आप बिजी होते हैं तो आपकी ज़िम्मेदारी होनी चाहिए के जब पॉसिबल हो तब टाइम निकाल के अपने पार्टनर के लिए और उनसे बात करे समय निकालना बहुत ज़रूरी है। अगर आपका शेड्यूल थोड़ा टाइट है तो 5-7 मिनट भी बहुत मायने रखते हैं।
जब कम्यूनिकेशन गैप होता है तो इंसान बहुत नेगेटिव सोचने लगता है। समय की वजह से अपने रिश्ते की नींव को कमज़ोर न करें, एक-दूसरे को समय दें ताकि आपका रिश्ता हमेशा मज़बूत बना रहे।
5. Respect Each Other (एक दूसरे का सम्मान करें)
अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें। सम्मान ही एक ऐसी चीज है जो आपके बीच के रिश्ते को मजबूत बनाती है। इससे आपके रिश्ते में आई हर खटास दूर हो सकती है। दरअसल, हम रिश्ते में कई चीजें भूल जाते हैं और फिर रिश्ता खराब होने लगता है। एक-दूसरे के बीच मतभेद पैदा होने लगते हैं।
पार्टनर एक-दूसरे से चिढ़ने लगते हैं। धीरे-धीरे समस्या इतनी बढ़ जाती है कि यह लड़ाई का रूप ले लेती है। एक-दूसरे के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति आने से पहले ही हमें संभल जाना चाहिए। रिश्तों की अहमियत बनाए रखने के लिए हमें कई सावधानियां बरतनी होती हैं। कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये सावधानियां न सिर्फ आपसी प्यार को मजबूत रखती हैं बल्कि रिश्ते में आई दरार को भी खत्म करती हैं।
इसलिए अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो एक-दूसरे का सम्मान करना बेहद जरूरी है। कोई भी रिश्ता सम्मान के बिना नहीं चल सकता। रिश्ते में प्यार तभी बढ़ता है जब आप एक दूसरे का सम्मान करते हैं। इसलिए हमेशा एक दूसरे का सम्मान करें। साथ ही एक दूसरे को भरपूर समय दें।
Image Credit: freepik
Latest Post: Titanic Facts In Hindi: दुनिया के सबसे विशाल जहाज के कुछ ऐसे रहस्य जो आपको हैरानी में डाल देंगे।
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।