TheRapidKhabar

15 Most Beautiful Small Towns in India- भारत के खूबसूरत गांव जो अपनी सिंपल लाइफस्टाइल के लिए हैं फेमस

15 Most Beautiful Small Towns in India- भारत के खूबसूरत गांव जो अपनी सिंपल लाइफस्टाइल के लिए हैं फेमस

15 Most Beautiful Small Towns in India

15 Most Beautiful Small Towns in India- भारत को करीब से देखना और जानना हो तो भारत के छोटे छोटे गांवों और कस्बों में घूमना चाहिए। भारत जैसे विशाल देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी इस छोटे छोटे कस्बों और गांवों में रहती है।

ये गांव अपने अंदर इतनी शांति और खूबसूरती लिए हुए हैं कि यदि आप एक बार किसी गांव में गए तो आपको वहां से वापस आने का मन बिल्कुल भी नहीं करेगा। आज भी विदेशी सैलानी भारत के बारे में जानने के लिए भारत के गांवों में कुछ समय जरूर बिताते हैं।

15 most beautiful small towns in india

इस पोस्ट में हम भारत के कुछ ऐसे दुर्लभ और खूबसूरत गांवों (Most Beautiful Villages in India) के बारे में बता रहे हैं जो अपनी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।

आज भी यहां शहरों सा शोरगुल नहीं है। इन गांवों में आपको एक अलग शांति का अहसास होगा। ये खूबसूरत गांव हमारे भारत की सांस्कृतिक विरासत को अपने अंदर समेटे हुए हैं।

15 Most Beautiful Small Towns in India- भारत के खूबसूरत गांव, जहाँ शांत माहौल का होता है अहसास

मावलिनलॉन्ग, मेघालय

15 most beautiful small towns in india

पूर्वोत्तर भारत के मेघालय में स्थित मावलिनलॉन्ग गांव को एशिया के सबसे साफ सुथरे गांव का खिताब मिला हुआ है। बेहद स्वच्छ और सादगी भरे वातावरण के कारण इस गांव में अद्भुत शांति का अनुभव होता है।

यदि आप एक बार मेघालय के इस गांव में चले गए तो आपको वापस आने का मन नहीं करेगा। खासी की पहाड़ियों के बीच से सूर्योदय का अद्भुत नजारा मंत्रमुग्ध करने वाला होता है।

खिमसर, राजस्थान

राजस्थान के थार मरुस्थल के बीच बसा खिमसर एक छोटा लेकिन बहुत ही आकर्षक गांव है। खिमसर गांव से आप थार रेगिस्तान की सवारी के साथ थोड़ी दूरी पर मौजूद खिमसर किले को देखने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

ऊंट पर बैठ कर रेगिस्तान की सवारी करने के रोमांचक अनुभव को खिमसर गांव (Most Beautiful Villages in India) में एक्सपीरियंस किया जा सकता है। इसके अलावा इस गांव के पास ही नागौर मेले का भी आयोजन किया जाता है, जो राजस्थान की खूबसूरत संस्कृति को दर्शाता है।

15 most beautiful small towns in india

खिमसर किले के पास ही आपको काले हिरनों का झुंड भी कभी कभी देखने को मिल सकता है। आप जब भी खिमसर आयें, कम से कम कुछ दिन यहां जरूर रुकें।

राजस्थान के किलों में घूमने और ऊंटों की सवारी का एक अलग ही मजा रहता है। खिमसर गांव के आस पास कई किले और मंदिर भी मौजूद हैं जो प्राचीन भारत की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराते हैं।

कसार देवी, उत्तराखंड

भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बेहद शांत और खूबसूरत गांव है कसार देवी। इस गांव में एक देवी का मंदिर है जिसके नाम पर ही इस गांव का नाम कसार देवी पड़ा।


बेहद शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध कसार देवी में स्वामी विवेकानंद ध्यान और साधना के लिए आ चुके हैं। यहां कई तिब्बतन बौद्ध गुरु मेडिटेशन के लिए समय समय पर आते रहते हैं।

यहां इतनी शांति है कि अध्यात्म के मार्ग पर चलने वालों के लिए कसार देवी को बेहद अनुकूल स्थान बताया जाता है। शहरों की चकाचौंध के बीच कसार देवी अपने हरे भरे जंगलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

रावंगला, सिक्किम

15 most beautiful small towns in india

पूर्वोत्तर भारत में कंचनजंघा की पहाड़ियों के बीच सिक्किम में रावंगला गांव स्थित है। एक छोटा लेकिन चारों ओर प्राकृतिक खूबसूरती, मठ और चाय के बागानों से घिरा हुआ यह गांव शांति का अनुभव कराता है।

इस गांव के आस पास खूबसूरत मठ देखने को मिलते हैं, जहां पर आप ध्यान कर सकते हैं। अक्सर लोग यहां पर शांत वातावरण में ध्यान, साधना करने आते हैं।

जीरो, अरुणाचल प्रदेश


अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईंटानगर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर यह बहुत छोटा गांव स्थित है। इस गांव के आस पास हरे भरे खेतों के मैदान और शांति है कि आपका मन यहां से आने को नहीं करेगा।

दूर दूर तक फैले हरे भरे खेतों के बीच छोटे छोटे मकान देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। जीरो गांव (Most Beautiful Villages in India) को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी स्थान मिला हुआ है।

मलाना, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाके में स्थित मलाना गांव अन्य हिस्सों से काफी अलग और प्राचीन है। इस गांव के लोग अपने रीति रिवाज और परंपराओं को मानने में बहुत ज्यादा विश्वास रखते हैं।


मलाना गांव में आज भी कई पुरानी रीतियों का पालन नियमपूर्वक किया जाता है। इस गांव में बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी वस्तु और मंदिर को छूने नहीं दिया जाता।

ऐसी मान्यता है कि इससे गांव की पवित्रता नष्ट हो जाएगी। लोग पैसों का लेन देन भी जमीन पर रख कर करते है। कोई भी किसी के हाथ में रूपये पैसे को नहीं देता। गांव के लोग अपने रीति रिवाजों के प्रति इतने सख्त हैं कि उन्होंने बाहरी लोगों के लिए जुर्माना भी लगाया हुआ है।

 

कुलधरा, राजस्थान

राजस्थान के जैसलमेर के पास ही एक बहुत ही प्राचीन गांव कुलधरा मौजूद है।13 वीं शताब्दी में बने इस गांव (Most Beautiful Villages in India) में इतने पुराने खंडहर मौजूद है कि ऐसा लगता है यह कोई भूतिया जगह है।


कई कहानियों में राजस्थान के इस गांव को शापित गांव भी बताया जाता है। बेहद पुराने खंडहरों के कारण पहले तो यहां किसी के आने जाने पर पाबंदी थी।

परन्तु अब सरकार ने इसे सैलानियों के लिए खोल दिया है।रोजाना हजारों की संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं। प्राचीन भारत को जानने में रुचि रखने वाले लोगों के बीच यह बेहद पॉपुलर है।

चितकुल, हिमाचल प्रदेश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devansh Chauhan (@devvvaaannnsh)


भारत का अंतिम गांव कहा जाने वाला चितकुल 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भारत चीन की सीमा से लगा हुआ चितकुल गांव हिमाचल के किन्नौर जिले में स्थित है। इस गांव से हिमालय की मनोरम पहाड़ियों के दृश्य तो दिखाई देते ही हैं।

एडवेंचर और सांस्कृतिक खूबसूरती के लिए भी चितकुल गांव (Most Beautiful Villages in India) बहुत लोकप्रिय है। टूरिस्ट यहां ट्रैकिंग के साथ सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध माठी देवी मंदिर के दर्शन के लिए भी चितकुल गांव आते हैं।

अराकू घाटी, आंध्र प्रदेश

15 most beautiful small towns in india

आंध्र के कश्मीर नाम से मशहूर अराकू घाटी काफी के बड़े बड़े बागानों के साथ खूबसूरत झरनों से घिरा हुआ है। आंध्र प्रदेश में स्थित अराकू घाटी में कई खूबसूरत झरने मौजूद हैं।

इसके अलावा यहां एक कॉफी म्यूजियम भी मौजूद है, जिसे देखने पर्यटक दूर दूर से आते हैं। आदिवासी संस्कृति के दुर्लभ नजारे अराकू घाटी में देखने को मिलते हैं।

हम्पी, कर्नाटक

कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के किनारे बेहद खूबसूरत और छोटा गांव हम्पी स्थित है। कई प्राचीन और अद्भुत मंदिरों के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध हम्पी में वास्तुकला के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।

हम्पी में प्राचीन विरुपक्ष मंदिर भी स्थित है जो यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। यहां कई प्राचीन मंदिरों के दुर्लभ अवशेष देखने को मिलते हैं। इनकी देखभाल सरकार और पुरातत्व विभाग द्वारा की जाती है।

कल्पा, हिमाचल प्रदेश

15 most beautiful small towns in india

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ही स्थित कल्पा एक खूबसूरत गांव है। यह चारों तरफ से खुबसूरत पहाड़ों से घिरा हुआ है। सेब के बागों के अलावा कल्पा से आप कैलाश पर्वत की कई चोटियों को देख सकते हैं। कल्पा गांव में आपको कई पुराने मंदिर भी देखने को मिल जायेंगे।

कान्हा गांव, मध्य प्रदेश

Tiger-playing

मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के पास ही स्थित कान्हा गांव बहुत ही छोटा लेकिन आकर्षक है। ग्रामीण परिवेश के साथ खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए आपको यहां जरूर आना चाहिए।

15 Most Beautiful Small Towns in India- गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व में शेरों की दहाड़ सुनने से एक अलग रोमांच की अनुभूति होती है।

मंडावा, राजस्थान


राजस्थान अपनी अनोखी संस्कृति और कला के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। राजस्थान के झुंझुनू शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंडावा गांव अपनी खूबसूरत और अनोखी चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है।

इस गांव में लगभग हर मकान पर ही अलग अलग तरह की रंग बिरंगी कलाकृतियों को बनाया गया है। इन रंग बिरंगी कलाकृतियों के कारण ही हर साल हजारों की तादाद में वास्तुकला प्रेमी यहां आते हैं।

स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश

15 most beautiful small towns in india

हिमाचल का स्पीति वैली किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अपने शांत माहौल और एकांत वातावरण के कारण ही यह अब सैलानियों में बेहद लोकप्रिय हो रहा है। इस गांव से चारों तरफ देखने पर बर्फ के पहाड़ ही दिखाई देते हैं।

माजुली, असम

15 most beautiful small towns in india

भारत के पूर्वोत्तर में असम में स्थित माजुली को दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माना जाता है। लगभग 350 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला यह नदी द्वीप ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित है।

इस नदी द्वीप के किनारे मौजूद गांव में आपको असमिया संस्कृति के दर्शन होंगे। यहां आपको गांव की पुरानी झलक (Most Beautiful Villages in India) भी देखने को मिलेगी, जो बेहद अच्छी लगती है।

15 most beautiful small towns in india

इसके अलावा भारत में और भी ऐसे अनेकों गांव हैं जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और धरोहरों के लिए प्रसिद्ध हैं। भारत के गांवों में आपको प्राकृतिक सुंदरता के साथ हरे भरे बाग, खेत खलिहान और शांत वातावरण के दर्शन होते हैं।

इसीलिए भारत को जानने की इच्छा रखने वाले अक्सर भारत के गांवों में घूमते हुए दिख जाते हैं। अब विदेशी सैलानी भी भारत के शहरों की अपेक्षा गांवों में घूमना और रहना पसंद कर रहे हैं। उन्हें साधारण जीवन ज्यादा पसंद आ रहा है।


इमेज सोर्स: Flickr

कामाख्या मंदिर के 7 रहस्य, जो आपको हैरान कर देंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To