10 Interesting Facts About Amazon Rain Forest: अमेज़न रेनफॉरेस्ट जिसे हम अमेज़न जंगल या फिर अमेजॉनियां के नाम से भी जानते हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्रॉपिकल रेनफॉरेस्ट है जो अपने आप में कई रहस्य लिए हुए है।
मानव जीवन के नए-नए प्रयोग से दुर्भाग्यवश यह जंगल सालों से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को झेल रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी अमेजॉन रेनफॉरेस्ट अपनी एक अलग ही दुनिया बनाए हुए है।
अमेजॉन पृथ्वी पर सबसे विविध स्थान में से एक है जहां हमें विभिन्न पौधे और जानवर देखने को मिलती है, यह विभिन्न प्रकार के जीवों का घर कहा जाता है।
Image Credit: Wikipedia
10 Interesting Facts About Amazon Rain Forest: अमेज़न रेनफॉरेस्ट के बारे में 10 रोचक तथ्य।
10 Interesting Facts About Amazon Rain Forest:अमेज़न रेनफॉरेस्ट विश्व का सबसे खूबसूरत रेनफॉरेस्ट और एक ऐसा अद्भुत स्थल है जिसमें हमें प्रकृति का अनोखा सौंदर्य और विभिन्नता देखने को मिलती है। आईए अमेज़न रेनफॉरेस्ट के बारे में 10 रोचक तथ्य के बारे में जानते हैं।
1. विश्व का सबसे बड़ा Rainforest:
Image Credit: Unsplash
अमेजॉन रेनफॉरेस्ट लगभग नौ देशों में फैला हुआ है इसका सबसे बड़ा भाग ब्राजील में 60% है और पेरु में 13%, कोलंबिया में 10% इसके अलावा यह और भी देश में फैला हुआ है जैसे कि बोलिविया, इक्वेडोर फ्रेंच गुयाना गुयाना सरीनेम और वेनेजुएला। इस जंगल में लगभग चार अरब से भी ज्यादा पेड़ पौधे हैं और यहां के पेड़ इतने बड़े हैं की यहां किधर से तक धूप ही नहीं पहुंच पाती है।
धरती का लगभग 20% रेनफॉल का हिस्सा अमेजॉन रेनफॉरेस्ट से ही आता है। और अमेजन जंगल का कुल क्षेत्रफल 5.5 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर है जो कि भारत देश के कुल क्षेत्रफल से भी कहीं ज्यादा है।
2. Lung of the world “दुनिया का फेफड़ा “:
अमेजॉन रेनफॉरेस्ट को “Lung of the World” यानी दुनिया का फेफड़ा कहा जाता है क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्रोड्यूस करने वाला फॉरेस्ट है। अमेजॉन रेनफॉरेस्ट में हवाओं से आने वाले कार्बन डाइऑक्साइड को absorb करके ऑक्सीजन बनाता है, इस जंगल के पेड़-पौधे, वृक्ष और अन्य वनस्पति जीवन समृद्धि के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इतना ही नहीं यह rainforest दुनिया के आधे ऑक्सीजन का 20% तक का हिस्सा उत्पन्न करता है इसके बिना धरती के वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है इसलिए लोग अमेजॉन रेनफॉरेस्ट को “Lung of the world” के नाम से जाना जाता है।
3. विश्व की सबसे बड़ी जैविक विविधता:
10 Interesting Facts About Amazon Rain Forest:अमेजॉन रेनफॉरेस्ट विश्व की सबसे बड़ी जैविक विविधता वाला क्षेत्र है। इस जंगल में बहुत सारे अलग-अलग प्रकार के जीव और पेड़ पौधे, जानवर पक्षी और अन्य जीव जंतु देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं इस जंगल में इतनी अधिक जैविक विविधता है कि यहां पर हर एक कोने में अलग-अलग प्रकार के विचित्र पेड़ पौधे और जीव जंतु देखे जा सकते हैं।
4. विश्व की सबसे बड़ी नदी।
अमेज़न नदी जो की साउथ अमेरिका महाद्वीप में स्थित है यह दुनिया की सबसे लंबी नदी भी है जो कि ब्राजील, पेरू, बोलिविया, कोलंबिया और इक्वाडोर से होकर बहती है। अमेज़न नदी की लंबाई लगभग 6400 किलोमीटर की है और यह एक अद्भुत नदी है।
जिसमें कई सारी नदियां आकर मिल जाती हैं इस नदी का प्रवाह इतना तेज है और इसमें इतना अधिक पानी है कि यह बहुत अधिक मात्रा में जल संचय में योगदान देता है।
5. ग्रीन एनाकोंडा
10 Interesting Facts About Amazon Rain Forest:लंबाई या वजन के आधार पर मापा जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा जीवित सांप ग्रीन एनाकोंडा है जो अमेजॉन रेनफॉरेस्ट में पाया जाता है यह दुनिया का सबसे बड़ा और भारी सांप है।
ग्रीन एनाकोंडा की लंबाई 25 फीट तक और वजन 550 पाउंड तक हो सकता है इसकी खासियत यह है कि यह हरे रंग का होता है जो इस पेड़ पौधे के आसपास के वातावरण में आसानी से छुप सकता है। प्रकृति की अद्भुत रचना का सबसे अच्छा उदाहरण है ग्रीन एनाकोंडा जिसे असुरक्षित प्रजातियां में गिना जा रहा है। अर्थात इसके बचाव के लिए योजनाएं बनाने की आवश्यकता है और इसे बचाने के लिए पर्यावरण जागरूकता और सावधानी की आवश्यकता है।
6. अनोखे Flora(पेड़-पौधे) and Fauna (जानवर)
अमेजॉन रेनफॉरेस्ट में अनेक प्रकार के पेड़ पौधे और जानवर पाए जाते हैं यह एक अद्भुत जैविक विविधता का स्थल है।
Flora( पेड़ पौधे)
अमेजॉन के जंगलों में महोगनी वृक्ष, रबर वृक्ष, ऑर्किड, कार्निवोर्स प्लांट (ऐसे पौधे या पेड़ जो कीड़े मकोड़े को खाने के लिए बने होते हैं), इत्यादि पाए जाते हैं जो दुनिया के किसी और जंगल में दुर्लभ हैं।
Fauna(जानवर)
अमेजॉन के जंगलों में जैगुआर, एनाकोंडा, टोकन बर्ड्स, प्वाइजन डार्ट फ्रॉग्स, हॉलर मंकी, अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे तितलियां, इत्यादि देखने को मिलते हैं। इतने विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे और जानवर से हमें यह पता चलता है कि अमेजॉन रेनफॉरेस्ट पूरी दुनिया का एक अद्भुत और अनुकूल वातावरण वाला स्थल है।
7. औषधीय पेड़ पौधे।
अमेजॉन के जंगलों में हमें अनेक प्रकार के औषधि पेड़ पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल अमेजॉन के नेटिव लोगों ने हजारों साल से किया है और आज भी यह औषधियां मॉडर्न मेडिसिन में प्राचीन धरोहर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
8. Deforestation का ख़तरा:
Amazon rainforest में पेड़ पौधों और वनस्पतियों के कटाई होना एक बहुत बड़ी समस्या है। जिसके परिणाम स्वरूप-
- पेड़ों की कटाई से अमेजॉन के जंगलों में रहने वाले पेड़ पौधे, जीव जंतु और विभिन्न प्रजाति यो पर प्रभाव देखने को मिल रहा है।
- जंगलों के कटाई से कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़ने का खतरा बन रहा है जो कि ग्लोबल वार्मिंग या वायुमंडल में परिवर्तन को बढ़ा रहा है।
- अमेजॉन जंगलों के कटाई से पर्यावरण पर भी बहुत प्रभाव देखे जा रहे हैं जिसके कारण जल संचय में कमी, भूमि का फटना और वातावरण में समस्याएं देखने को मिल रही है।
- जंगलों की कटाई से जैविक विविधता पर भी खतरा बन चुका है जिसके कारण कई पेड़ पौधे और जानवर अब खत्म होने के कारागार पर है।
9. अनेक समुदाय
अमेजॉन रेनफॉरेस्ट में अनेक जनजाती और समुदाय रहते हैं जिसे एक अनूठी संस्कृति जुड़ी हुई है। यह लोग आदिवासी या ट्राईबल्स होते हैं जो इस क्षेत्र में अपने परंपराओं और भाषाओं के साथ जीवन शैली में रहते हैं। परंतु डिफोरेस्टेशन के कारण इन समुदायों पर भी खतरा मंडरा रहा है। और पेड़ पौधे के साथ-साथ इनका जीवन भी प्रभावित हो रहा है।
10.एंफीबियंस की संपदा
10 Interesting Facts About Amazon Rain Forest: अमेजॉन रेनफॉरेस्ट में अनेक प्रकार के एंफीबियन पाए जाते हैं, यह एंफीबियन जल और भूमि दोनों जगह पर जीवित रहते हैं। यहां पर poison dart frogs, tree frogs, Salamanders, caecilians, glass frogs, इत्यादि पाए जाते हैं।
इसे भी देखें: Gopeshwar Mahadev Temple के कुछ अनोखे फैक्ट्स
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।